17 साल की बेटी को धमका कर रेप करता था पिता, बेटी ने पुलिस से बयां की दास्तां
पटना। बिहार के गया में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 17 साल की एक किशोरी ने थाने में अपनी दर्दभरी दास्तां बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। किशोरी ने बताया कि उसका पिता कई बार उसकी अस्मत लूट चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बच्ची को लिया था गोद
मामला गया जिले के परैया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि दस साल पहले सात साल की उम्र में मंझियावां निवासी शख्स ने लुधियाना में उसे गोद लिया था। उस समय उसके पिता के सभी सदस्य लुधियाना में ही रहते थे और लुधियाना में ही नौकरी करते थे। इसके बाद वह बच्ची के साथ अपने गांव वापस आ गए।

17 साल की उम्र में कई बार किया रेप
पति-पत्नी गोद ली हुई बच्ची का पालन पोषण अपनी बेटी की तरह करने लगे। कुछ दिनों बाद पत्नी अपने पति और बच्ची को छोड़कर चली गई। घर में बच्ची और पिता ही रहने लगे। किशोरी ने बताया कि 17 साल की उम्र में पिता ने उसका रेप किया। इसके बाद वह लगातार उससे घिनौनी हरकत करने लगा। वह किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी देता था। परेशान होकर किशोरी ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

थाने में सुनाई आपबीती
किशोरी किसी तरह गांव के सरपंच के पास पहुंची और उसको पूरी बात बताई। सरपंच ने उसे थाने भेज दिया, जहां पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications