तिलक समारोह में गया था, उसकी हत्या कर स्कूल में बरामदे में फेंकी लाश

Bhojpur News, भोजपुर। बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने तिलक समारोह में गए एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को गांव के ही स्कूल के बरामदे में फेंक कर फरार हो गए। घटना जिले के कृष्णगढ़ थाना इलाके के जगतपुर गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह स्कूल के बरामदे में पड़ा शव देखते ही तत्काल इसकी सूचना कृष्णगढ़ थाने की पुलिस को दी। मृतक का नाम धर्मेंद्र कुशवाहा बताया जाता है जो जगतपुर गांव का ही रहनेवाला था।

धारदार हथियार से हत्या

धारदार हथियार से हत्या

मृतक के पिता शिवकुमार कुशवाहा के मुताबिक पेशे से मजदूरी करनेवाला धर्मेंद्र मंगलवार रात गांव के ही एक घर मे आयोजित तिलक समारोह में गया था लेकिन बुधवार सुबह गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में उसकी लाश मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं जिससे उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई प्रतीत होती है।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों में आक्रोश

शव मिलने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाने और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए घटनास्थल के पास की सड़क सरैयां-बलुआ मुख्य मार्ग को सार-सिवान गांव के पास आगजनी कर जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसवालों को ग्रामीणों का आक्रोश भी झेलना पड़ा।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

वहीं ग्रामीणों ने मृतक के शव को पुलिस द्वारा ले जाने से भी रोक दिया जिससे मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। तकरीबन 4 घंटे तक चले ग्रामीणों के हंगामे और सड़क जाम की सूचना पर मौके पर आरा सदर एसडीपीओ पंकज कुमार पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने काफी देर तक स्कूल के आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया लेकिन हत्या से संबंधित कुछ भी पुलिस बरामद नही कर सकी।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर पुलिस हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद तफ्तीश और हत्यारों की गिरफ्तारी में लग गई है। वहीं हत्या की इस दर्दनाक वारदात के बाद से ही इलाके के लोग सन्न हैं। इधर मृतक के परिजनों ने उनकी और धर्मेंद्र की गांव में किसी से भी दुश्मनी से इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+