बेगूसराय: कुंए में युवक का शव, पुलिस ने पॉकेट से बरामद की पिस्टल
बेगूसराय। 24 अक्टूबर से लापता युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात का निरीक्षण का साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस की मानें तो मृतक युवक की पहचाना अर्जुन टोल निवासी अकलू महतो का पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि प्रदीप 24 अक्टूबर से ही लापता था। इसकी सूचना परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई थी। शनिवार सुबह जब लोग कुएं के नजदीक पहुंचे तो एक शव को पानी में तैरते हुए देखा। फिर, यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को कुंए से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक प्रदीप कुमार की पॉकेट से एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदीप कुमार भी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और आपसी रंजिश की वजह से ही किसी ने इसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications