बिहार में रंगदारी की खातिर फिर गरजी बंदूकें, कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो कर्मचारियों की हत्‍या

सुबह काम करने वाले मजदूर पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली। उन्‍होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटना। बिहार में एक बार फिर अपराधियों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। अपराधी दिनदहाड़े घटना को अंजाम देते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के छपरा जिला का है। यहां रंगदारी के लिए लिए दो लोगों की हत्‍या कर दी गई है। जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में श्रृष्‍ट डेवलपमेन्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार और मुंशी की गोली मार हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी के मुंशी और मनेजर दोनों एक साथ छोटे कैंप में सोये थे।

बिहार में रंगदारी की खातिर फिर गरजी बंदूकें, कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो कर्मचारियों की हत्‍या

सुबह काम करने वाले मजदूर पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली। उन्‍होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती छानबीन में पुलिस को मौके से 9 एमएम और 315 बोर की खाली कारतूस बरामद हुई। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि मरने वालों का नाम धर्मवीर कुमार राय, और लालबाबू मिश्रा है। हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वही कंपनी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि लगातार अपराधियों द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही थी। दिल्‍ली में पहले नहीं हुई थी ऐसी हत्‍या, बीच सड़क गर्दन में घोंपा जहर का इंजेक्‍शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+