बिहारः आज खाली हो जाएंगी बिहार में विधान परिषद की 19 सीटें, जानें किन वजहों से नहीं हो पाया चुनाव
पटना। बिहार में अब तक पंचायत चुनाव नहीं होने के चलते राज्य विधान परिषद की 19 सीटें 17 जुलाई को एक साथ खाली हो जाएंगी। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव बिनोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर निर्वाचित वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण इन सीटों के लिए अब तक चुनाव संपन्न नहीं हो सका है।

महामारी की दूसरी लहरे की वजह से बिहार में पंचायत चुनाव नहीं होने पाने पर राज्य सरकार ने पंचायती संस्थानों में चुनाव संपन्न होने तक वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने को लेकर गत दो जून को एक अधिसूचना जारी की थी। बिहार की 75 सदस्यीय विधान परिषद में पहले से 6 सीटें खाली हैं और 17 जुलाई को स्थानीय निकाय की 19 सीटें खाली हो जाने पर सदन की कुल खाली सीटों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।
विधान परिषद की पहले से खाली पड़ी 6 सीटों में से स्थानीय निकाय से पहले में चुनाव जीते मनोज यादव, दिलीप राय और रीतलाल अब विधायक बन चुके हैं और हरिनारायण चौधरी और सनिल कुमारी का निधन हो चुका और विधानसभा कोटे से निर्वाचित तनवीर अख्तक के निधन से यह सीट भी अभी खाली है।
16 जुलाई को खाली होने वाली इन सीटों में राधाचरण साह, मनोरमा देवी, रीणा यादव, संतोष कुमार सिंह, सलमान रागिब, राजन कुमार सिंह, सचिदानंद राय, टुनजी उर्फ टुन्ना पांडेय, राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, राजेश राम, दिलीप कुमार जयासवाल, संजय प्रसाद सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, नूतन सिंह, सूमन कुमार, आदित्य नारायण पांडेय और रजनीश कुमार की सीट शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications