बिहारः पटना के प्रमुख अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 18 मरीज मिले, दो की मौत

पटना। बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने के बाद अब ब्लैक फंगस अपना पांव पसारता जा रहा है। बीते शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी पटना के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के 18 नये मरीज मिले हैं। वहीं, आईजीआईएमएस में दो ब्लैक फंगस मरीज की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात है कि पीएमसीएच, एनएमसीसच और एम्स में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

18 new patient of black fungus in bihar

शुक्रवार को आईजीआईएमएस में तीन नये मरीज भर्ती किये गए। इसके अलावा पीएमसीएच में दो, एनएमसीएच में एक और पटना एम्स में 12 नये ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को एम्स में नौ मरीजों का ऑपरेशन किया गया। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में जुलाई के मध्य से कमी होने का अनुमान है।

पीएमसीएच में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज और ऑपरेशन के लिए इंडोस्कोपिक मशीन की खरीदारी होगी। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है। पीएमसीएच के ईएनटी विभाग में इंडोस्कोपिक मशीन नहीं होने से ब्लैक फंगस के मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। ईएनटी विभाग में अगले 10 दिनों में इंडोस्कोपिक मशीन की खरीदारी हो जाएगी।

बता दें कि आईजीआईएमएस अस्पताल में केवल 20 दिनों के भीतर 104 गम्भीर ब्लैक फंगस के मरीजों का सफल ऑपरेशन कर मरीजों को नई जिंदगी दी है। वहीं आईजीआईएमएस राज्य का पहला अस्पताल बन गया है जहां इतने कम समय में शतक पार सर्जरी को अंजाम दिया गया है। ऑपरेशन के बाद कुल 21 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 28 मरीज अस्पताल में इलाजरत हैं. वहीं 25 मरीज ऐसे हैं जिनका स्टेज 2 और स्टेज थ्री पर इंफेक्शन पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+