पंजाब: पटियाला में मंदिर के पास हिंसा के बाद पुलिस-जाप्ता तैनात, इंटरनेट बंद, नए IG आए
पटियाला। पंजाब के पटियाला में पुलिस-प्रशासन ने इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी है। यहां एक मंदिर के पास हिंसा भड़कने की वजह से तनाव व्याप्त हो गया है। उस इलाके में अब पुलिस की टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। पटियाला उपायुक्त ने कहा, अभी कार्रवाई चल रही है, बाद में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सरकार ने IG राकेश अग्रवाल को हटा दिया है।
Recommended Video

बता दें कि, पटियाला में कल मंदिर के पास दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद श्री काली देवी मंदिर का पूरा इलाका पुलिस-जाब्ता की जद में है। इस घटना के सिलसिले में एक शिवसेना नेता हरीश सिंगला को भी गिरफ्तार किया गया है।

जिला प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि, हिंसा के आरोपियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, जल्द ही पुलिस और प्रशासन तथ्यात्मक जानकारी साझा करेंगे। लोगों को गलत सूचना पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वहीं, पंजाब सरकार के गृह विभाग ने आदेश दे दिए कि, पटियाला में आज सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।
पंजाब सरकार द्वारा मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी, दीपक पारिक को नया एसएसपी पटियाला और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और आज भी मंदिर में भक्तों का आना जारी है।












Click it and Unblock the Notifications