हरियाणा के गांव की 8 साल की सानवी ने रोशन किया नाम, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिया अवार्ड

पानीपत। हरियाणा में पानीपत जिले के गांव वजीरपुर टीटाणा की 8 वर्षीय सानवी ने अपना नाम रोशन कर दिया। उसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से सम्मानित किया गया है। सानवी ने 98 मोटिवेशनल कोट्स की वीडियो एक दिन में ही यूट्यूब पर अपलोड कीं, जिससे उसने रिकॉर्ड कायम किया। न सिर्फ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से प्रमाणपत्र मिला, बल्कि अब उनका यही रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी ग्रैंड मास्टर कैटेगरी में दर्ज हो गया है। इतना ही नहीं, सानवी का नाम 'स्टार रिकॉर्ड बुक ऑफ इंटरनेशनल' में भी दर्ज है, जो उन्हें लॉकडाउन के दौरान 40 से अधिक सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर हासिल हुआ।

Panipat: eight year old girl sanvi name recorded in India Book of Records

मालूम हो कि, वजीरपुर टीटाणा की 8 वर्षीय सानवी इससे पहले अपनी प्रस्तुतियों के चलते चर्चा में रही है। सानवी ने लोक संस्कृति में हरियाणवी बाल कलाकार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई हुई है। मां के नक्शे कदम पर चलते हुए सानवी ने लॉकडाउन पीरियड में सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। मां के मुताबिक, उसे 40 से अधिक विशिष्ट सम्मान पत्र मिल चुके हैं। सानवी को अल्पायु में मिली उपलब्धियों को देखकर लोग चकित हैं। लोग माँ-बेटी को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Panipat: eight year old girl sanvi name recorded in India Book of Records

बता दिया जाए कि, पानीपत निवासी पर्यावरणविद डॉ. संजीव कुमारी ने भी ढेरों पुरस्कार प्राप्त किए हैं। संजीव कुमारी ने कोरोना महामारी से उपजे हालातों के बाद लॉकडाउन पीरियड में समय का सदुपयोग करते इंटरनेशनल स्तर पर 50 से अधिक इंस्टिट्यूट एवं ऑर्गेनाइजेशन से विशिष्ट सम्मान पत्र हासिल किए। जिनमें डब्लू. एच. ओ, यू.एन. ओ यूनिवर्सिटीज आदि शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+