नीरज चोपड़ा के घर बोले अनिल विज- मैं उस बच्चे के माता-पिता के पैर छूने आया हूं, जिन्होंने वीर सपूत को जन्मा

पानीपत। ओलंपिक गेम्स में देश को 121 सालों में पहली बार एथलेटिक्स से गोल्ड दिलाने वाले हरियाणा के 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा की हर ओर चर्चा है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त को टोक्यों में हुए फील्ड एंड ट्रैक इवेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। उसके बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके घर भारी भीड़ जमा है। प्रधानमंत्री से रक्षामंत्री, गृहमंत्री एवं लगभग सरकार के सभी विभागों ने नीरज की प्रशंसा की है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज तो खुशी से नाचने लगे। अनिल विज ने भांगड़ा डांस किया। उसके बाद अनिल विज पानीपत स्थित नीरज चोपड़ा के गांव पहुंचे।

नीरज चोपड़ा के घर आए गृहमंत्री अनिल विज

नीरज चोपड़ा के घर आए गृहमंत्री अनिल विज

नीरज चोपड़ा के गांव पहुंचकर मंत्री विज ने उनके माता-पिता को प्रणाम किया और उनके चरण स्पर्श किए। हालांकि, परिजन विज को सर-सर बोलकर उन्हें ऐसा करने से रोकते रहे। इसके बाद विज बोले कि, मैं यही करते तो आया हूं। विज ने कहा, "आज मैं उस बच्चे के माता-पिता के चरण स्पर्श करने आया हूं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया। नीरज हमारा वीर सपूत है, जिसने गोल्ड जीतकर इतिहास रचते हुए देश का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया।"

गोल्ड की खुशी में मंत्री ने किया भांगड़ा

गोल्ड की खुशी में मंत्री ने किया भांगड़ा

​प्रदेश के गृहमंत्री विज ने कहा कि, "टोक्यो ओलिंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश को दुनिया में नई पहचान दी।" विज के समर्थकों के मुताबिक, नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा पहुंचकर विज ने नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा और माता सरोज देवी को पहले माला और फिर पगड़ी पहनाई। साथ ही उन्होंने दोनों को फलों की टोकरी भी भेंट की। इससे पहले विज ने शनिवार को भांगड़ा नृत्य भी किया था। बताया जाता है कि, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से विज को सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद भी नीरज की जीत पर मंत्री खूब नाचे।

पानीपत के विधायक का ढोल की थाप डांस

पानीपत के विधायक का ढोल की थाप डांस

विज के अलावा पानीपत से शहरी विधायक प्रमोद विज भी नीरज चोपड़ा के घर आए। जहां प्रमोद ने नीरज के परिजनों को बधाई देने के बाद ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। प्रमोद रविवार को नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा पहुंचे। लोगों ने बताया कि, पूरे शहर में नीरज चोपड़ा को बधाई के पोस्टर लगे हैं। पानीपत के मेन चौक और चौराहों पर नीरज चोपड़ा ही नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+