हरियाणा: ताऊ के लड़के ने 16 साल के चचेरे भाई को मार डाला, फिर मांगी 5 लाख की फिरौती

पानीपत. हरियाणा में पानीपत की तहसील कैंप के जवाहर नगर में रहने वाले योगेश के 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में ताऊ के लड़के को गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम कुनाल था, जो 10वीं में पढ़ता था। इस हत्याकांड में कुल तीन आरोपी शामिल थे, कुनाल की हत्या के बाद आरोपियों ने 5 लाख की फिरौती मांगी। लाश को उन तीनों ने नाले में फेंक दिया था। बताया जाता है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।

16 year old boy killed in panipat

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता ने फोन पर फिरौती मांगने वाले की आवाज पहचानी तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने लाश को बरामद करवाया। सामने आया कि कुनाल के ताऊ का लड़का गोली, उसका दोस्त रमन और तीसरा लड़का कसिस कुनाल को उठाकर ले गए थे। सभी ने रमन के घर वारदात को अजांम दिया। हालांकि, हत्या की वजह का खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।

हत्यारोपियों ने यह भी बताया कि, उन्होंने मोबाइल के चार्जर से बच्चे का गला घोंटा था। इसके बाद उसके शव को चौटाला रोड पर स्थित नाले में फेंक दिया था। फिर सब अपने-अपने घर चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+