Delhi की लड़की से पलवल में 25 लोगों ने किया रेप, मुख्य आरोपी FB फ्रेंड गिरफ्तार
पलवल, मई 16: हरियाणा के पलवल में दिल्ली की युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती के साथ रातभर बारी-बारी से 25 लोगों ने हैवानियत की। वारदात के 9 दिन बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। युवती की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हसनपुर थाने के एसएचओ राजेश ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

शादी का वादा कर मां-बाप से मिलाने बुलाया था घर
जनवरी महीने में उसकी फेसबुक पर सागर (23) नाम के एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों के बीच चैट होने लगी, दोस्ती बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिाय और फिर दोनों के बीच घंटों मोबाइल पर बातें होने लगीं। युवती ने बताया कि वह घरों में काम करती है और चार साल से दिल्ली में रह रही है। उसने बताया कि युवक ने उससे शादी का वादा किया। युवक ने उससे कहा कि उसके माता पिता पलवल के होडल गांव में रहते हैं। वह उसे अपने माता-पिता से मिलवाना चाहता है। युवक ने युवती को झूठ बोलकर मिलने बुलाया।
FB फ्रेंड सहित 25 लोगों ने की हैवानियत
युवती ने बताया कि 3 मई को वह होडल गांव गई और सागर से मिली, लेकिन सागर उसे घर ले जाने की बजाय रामगढ़ गांव के जंगल में ले गया, जहां उसका भाई समुंदर और उसके दोस्त वहां एक ट्यूबवेल के पास शराब पी रहा था। युवती ने बताया कि वह सागर के साथ जैसे ही जंगल में पहुंची, वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया। जंगल में ही रातभर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। सुबह तक उसके साथ हैवानियत करते रहे। अगले दिन वे लोग उसे उसे आकाश नाम के एक स्क्रैप डीलर के पास ले गए, जहां पांच लोगों ने उससे रेप किया। जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो पांचों ने उसे बदरपुर बार्डर के पास फेंक दिया और फरार हो गए। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची, लेकिन उसकी हालत खराब थी। इस घटना से उबरने में उसे 9 दिन लगे। इसके बाद वह हसनपुर थाने पहुंची और सागर समेत 24 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। हसनपुर थाने के एसएचओ राजेश ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के बाद जल्द ही अन्य को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications