सोशल मीडिया पर छाया ये पाकिस्तानी, जानिए कौन है ये शख्स...
नई दिल्ली। पाकिस्तान का ये शख्स सोशल मीडिया की सनसनी बन कर उभर रहा है। आखिर इसने ऐसा क्या किया जो ये एक सेलिब्रिटी बन गया है।

पाकिस्तान का बिजनेसमैन है ये शख्स
इस शख्स का नाम है जफर सुपारी, जो पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी का बिजनेसमैन है। जफर सुपारी को गोल्ड से बहुत लगाव है।
सोना पहनने के साथ-साथ इसे संजो का शौक इन्होंने अपनाया है। जफर को युवा इनके खास स्टाइल, लग्जरी शौक के पसंद करते हैं।

इस शख्स को है गोल्ड से प्यार
पाकिस्तान के इस शख्स को गोल्ड के अलावा हथियारों और पालतू जानवरों से भी प्यार है। वह अकसर अपने जानवरों के साथ गोल्ड पहने हुए दिख जाते हैं। इसके साथ ही हथियारों के जरिए भी ये अपनी ताकत का इजहार करते हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। चाहे फेसबुक हो या फिर ट्विटर अकाउंट, लगातार फैन्स की संख्या तो बढ़ ही रही है, ट्विटर पर फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं। आखिर जफर सुपारी कौन हैं और क्यों इनकी लोकप्रियता इस तरह से बढ़ रही है पढ़िए आगे।

जफर खान उर्फ जफर सुपारी है इस पाकिस्तानी का नाम
रावलपिंडी के कारोबारी जफर सुपारी का असली नाम जफर खान है। बचपन में बच्चे जैसे खिलौने से खेलते हैं जफर खान उर्फ जफर सुपारी ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि वह खतरों से खेल कर बड़े हुए हैं। ज्यादा से ज्यादा सोने के गहने पहनना उनका शौक है।
जफर सुपारी ने बताया कि जो सोने के गहने वो पहनते हैं उसकी सुरक्षा में दो से तीन गार्ड लगे रहते हैं। उनको खास हिदायत दी गई है कि वो सोने के गहनों पर नजर बनाए रखें।

शेर और कुत्ते पालने का है शौक
जफर सुपारी की लोकप्रियता के बढ़ने वजह कहीं न कहीं वह अपने माता-पिता की दुआओं को मानते हैं। वह न तो कोई गैंग के लीडर हैं और न ही राजनीतिज्ञ हैं। बावजूद इसके उनके लिए बड़ा प्रोटोकॉल है।
जफर सुपारी उर्फ जफर खान को शेर, सांप और घरेलू कुत्ते पालने का शौक है। उनके दो कुत्तों ने 2015 में एक डॉग शो में हिस्सा लिया था और जीत भी हासिल किया था। उन कुत्तों के नाम थे रागु और रेक्स।

फेसबुक पेज पर हैं तीन लाख लाइक्स
फेसबुक पर जफर सुपारी के नाम की कई आईडी और प्रोफाइल नजर आती हैं। जब उनसे उनकी असली प्रोफाइल के बारे में पूछा गया तो सुनिए उन्होंने क्या बताया?
जफर सुपारी ने बताया कि उनकी असली फेसबुक प्रोफाइल पर 3 लाख के करीब लाइक हैं। और ट्विटर अकाउंट पर एक लाख फॉलोअर्स हैं।

फैंस से की कॉपी नहीं करने की अपील
अपनी लोकप्रियता को लेकर जफर सुपारी कोई गुरेज नहीं है। हालांकि उन्होंने दूसरे गोल्ड पसंद करने वाले लोगों से एक अपील जरूर की है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उन्हें कॉपी बिल्कुल नहीं करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में और भी कई मुद्दे हैं जिन पर काम करके ध्यान आकर्षित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications