शादी कर लौट रहे दूल्हे पर चली गोली, दुल्हन हुई गिरफ्तार

शादी कर लौट रहे दूल्हे पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी, जिसके बाद ससुराल वालों ने दुल्हन पर इस हमले का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवा दिया।

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां शादी के दिन दूल्हे पर जानलेवा हमले में दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर के शाफिकाबाद इलाके में शादी कर लौट रहे दूल्हे पर गोली चला दी गई। सोमवार को 25 साल के इरफान खी शादी जारा नाम की लड़की के साथ हुई। शादी के बाद इरफान अपनी दुल्हन को लेकर लौट रहा था कि तभी उसकी कार पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी।

 Woman arrested in Pak for trying to kill husband on wedding day

इस फायरिंग में दूल्हा घायल हो गया। दूल्हे के पिता ने इस घटना के लिए दुल्हन समेत दो और लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया। दूल्हे के बहनों के मुताबिक जब कार पर गोलियां चलाई जा रही थी कि जारा वहां से गायब हो गई। लड़के वालों ने आरोप लगाया है कि जारा का अफेयर चल रहा था और वो शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार के दवाब में आकर उसने इरफान से शादी तो कर ली, लेकिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की कोशिश की।

लड़के वालों की शिकायत पर पुलिस ने जारा समेत दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपने बचान में दुल्हन ने कहा है कि आरोप बेबुनि.ाद है। वो गोलीबारी की डर से कार से बार निकल कर छुप गई थी। अब पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+