इमाम को मस्‍जिद के अंदर पत्‍नी ने पकड़ा रंगे हाथ, हो गया तलाक

लाहौर। पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में एक अजीबो-गरीब वाकया पेश आया है। यहां पर एक इमाम की आंठवीं बीवी ने उसे मस्जिद के अंदर एक बच्‍चे के साथ पकड़ा। हैरानी की बात है कि इमाम ने अपनी गलती सामने आने के बाद बीवी को तलाक दे डाला। यह घटना पंजाब के बुरेवाला शहर की है।

pakistan-imam-divorced-wife.jpg

अरबी का टीचर है इमाम

मुर्सरत बीबी की शादी से पेशे से इमाम कारी मुहम्‍मद असलम के साथ 15 वर्ष पहले हुई थी। असलम शहर के सरकार हाई स्‍कूल में अरबी का टीचर है और यहां की गुलशन रजा मस्जिद का इमाम है।

मुसर्रत ने मीडिया को बताया कि वह असलम की पांचवीं बीवी थी लेकिन असलम ने सेक्‍स की चाह में दो और महिलाओं के साथ निकाह किया। उसकी मर्जी के बिना उन दोनों को घर में रखा गया था।

मदरसा के अंदर कर रहा था गलत काम

बाद में दोनों महिलाओं ने असलम को तलाक दे दिया और मुसर्रमत अपनी खराब वित्‍तीय हालात के चलते उसके साथ रहने को मजबूर हो गई।

दो माह पहले मुसर्रत ने असलम को एक मदरसा छात्र के साथ मस्जिद के अंदर गलत काम करते हुए पकड़ा था।

असलम इस मस्जिद में पढ़ाता भी है। इसके बाद असलम ने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा और उसे धमकी दी कि वह यौन उत्‍पीड़न को लेकर अपना मुंह बंद रखेगी।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

मुसर्रत चुप रही लेकिन इसके बाद भी इमाम ने उसे तलाक दे दिया। यह घटना पांच दिन पहले की है। मुसर्रत इसके बाद पास के पुलिस स्‍टेशन गई और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उसका कहना है कि अभी तक कोई भी एक्‍शन नहीं लिया गया है। वहीं असलम का कहना है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसका कहना है कि एक से ज्‍यादा महिलाओं के साथ शादी करने को इस्‍लाम में मंजूरी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+