आखिर क्यों भारत-पाक मैच से पहले हटाए गए सारे टीवी सेट?
नयी दिल्ली। भारत-पाकिसितान का मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक होता है। जिस रोमांच की उम्मीद की जा रही थी वहीं दर्शकों को कोलकता के ईडन गार्डन में देखने को मिला, जब टी20 विश्वकप कप मुकाबले में दोंनों टीमें आमने-सामने आई।

मुकाबला भारत ने जीता, लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान के अस्पताल में सारे टीवी सेट हटा लिया गया। पाकिस्तान के गुजरांवाला में मैच से पहले सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के कार्डियो वार्ड से टीवी सेट हटा दिए गए। दरअसल डॉक्टरों का मानना था कि इस मैच से मरीजों को दिलों को नुकसान हो सकता है। की बीमारी से डर से सारे टीवी सेट हटा दिए गए थे।
कोलकाता में हुए मैच के दौरान अस्पतालों से टीवी सेट हटाने का फैसला स्थानीय प्रशासन ने लिया। मैच से पहले प्रशासन और डॉक्टरों और सर्जनों की हुई अहम बैठक में फैसला लिया गया। हृदय विशेषज्ञ डा मतीन ने कहा कि पहले गुजरांवाला सिविल अस्पताल के कार्डियो वार्ड से टीवी सेट हटाये गये, जिसके बाद निजी अस्पतालों में भी ऐसा ही किया गया। आपको बता दें कि पाक की परास्त के बाद के बाद टीवी सेट वापस से लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications