26 अक्टूबर को ब्रिटेन में रैली कर क्या साबित करना चाहता है पाक
लंदन। अमेरिका और यूनाइटेड नेशंस की ओर से कश्मीर मुद्दे पर दो टूक जवाब मिलने के बाद अब पाकिस्तान ने एक ऐसी चाल चली है जिसका मकसद कश्मीर मुद्दे को फिर से इंटरनेशनल लेवल पर उछालना है।

अपनी समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश
मिलियन मार्च, 26 अक्टूबर को पाक की ओर से ब्रिटेन में आयोजित होने वाली वह रैली है, जो कश्मीर पर आधारित है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बार-बार पाक की ओर से कश्मीर पर आ रहे बयानों से साफ है कि वह अतंराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपने देश में पनप रहे आतंकवाद से हटाने की कोशिशों में लगा हुआ है।
ब्रिटेन ने भी किया पाक को किनारे
हालांकि ब्रिटेन की ओर से पहले ही पाक को यह संदेश दिया जा चुका है कि वह कश्मीर को भारत और पाक के बीच का मुद्दा मानता है। ब्रिटेन के मुताबिक वह इन दोनों देशों के बीच हस्तक्षेप नहीं करेगा बल्कि दोनों देशों को आपसी बातचीत के जरिए इस मसले को सुलझाना चाहिए।
भारत की ओर से कई बार यह बात कही जा चुकी है कि कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और इस पर किसी भी दूसरे देश का हस्तक्षेप उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।
भारत का कड़ा संदेश
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने पाक को कड़ा संदेश देते हुए साफ कर दिया है कि भारत एक आजाद देश है जिसके कई दुश्मन हैं। इस आजाद देश में ऐसे कई मंच हैं जिसका प्रयोग लोग अपने विचारों को जाहिर करने के लिए तो करते ही हैं।
साथ ही कई बार दुश्मन कई तरह से इसका दुरूपयोग कर लेते हैं। भारत सरकार के मुताबिक भारत की ब्रिटेन की सरकार से बात हुई है। इन सभी लोगों ने भी भारत और पाक की आपसी बातचीत के जरिए इस मसले को हल करने की वकालत की है।












Click it and Unblock the Notifications