कौन है वो शख्स जिससे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान ने की है शादी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल मिर्जा बिलाल से निकाह किया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान जो बला की खूबसूरत है। उन्होंने इमरान खान से तलाक के इतने दिनों बाद जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अपने लिए नए जीवनसाथी की तलाश कर ली है। 49 वर्षीय पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान ने खुद ये खुशखबरी शेयर की है। आइए जानते हैं कि रेहम खान ने किसे अपना जीवन साथी चुना है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल मिर्जा बिलाल से निकाह किया है। रेहम खान ने अमेरिका में एक फंग्शन में मिर्जा बिलाल से शादी की है। बिलाल एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। बिलाल एक पूर्व मॉडल हैं और 'द 4 मेन शो', 'दिल पे मुत ले यार' और 'नेशनल एलियन ब्रॉडकास्ट' का भी हिस्सा रह चुके हैं।
49 वर्षीय ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार, जिनकी शादी 2014 और 2015 के बीच खान से हुई थी उन्होंने ट्विटर पर अमेरिका के सिएटल शहर में निकाह होने की सूचना शेयर की। रेहम ने ट्टीटर पर लिखा हमने @MirzaBilal_माता-पिता और मेरे बेटे के आशीर्वाद के साथ सिएटल में एक सुंदर निकाह समारोह आयोजित किया था।"
रेहम और बिलाल दोनों की यह तीसरी शादी है। ट्विटर पर निकाह समारोह से अपनी और बिलाल की फोटोज भी शेयर की है। पहली फोटो में दोनों साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जिसमें उनकी शादी की अंगूठियां पहनाते नजर आ रहे हैं।VIDEO: रेलवे ट्रैक पर दीपिका के 'बेशरम रंग' पर लड़की ने किए ऐसे डांस मूव्स, लोग बोले- "पॉवर पैक परफॉर्मेंस"












Click it and Unblock the Notifications