VIDEO: रेलवे ट्रैक पर दीपिका के 'बेशरम रंग' पर लड़की ने किए ऐसे डांस मूव्स, लोग बोले- "पॉवर पैक परफॉर्मेंस"
'बेशरम रंग' गाने पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें एक लड़की रेलवे ट्रैक पर गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को माहिरा चौरसिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे अब तक 2.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया था। बेशरम रंग गाने में दीपिका की ऑरेंज ड्रेस पर भगवा का आरोप लगाकर जमक विरोध हुआ वहीं इस गाने में दीपिका पादुकोण के बोल्ड और सेक्सी स्टेप को कुछ लोगों ने अश्लील बताकर एक्ट्रेस के घेरा। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स और मशहूर हस्तियों ने अपने अलग अंदाज में इस अद्भुत गाने को परफॉर्म करते हुए खुद के वीडियो शेयर किए हैं, कुछ ने तो दीपिका पादुकोण के मसालेदार मूव्स की नकल करने की भी कोशिश की है। वहीं अब इस गाने पर पर एक लड़की ने रेलवे ट्रेक पर खड़े होकर ऐस डांस किया है, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

माहिरा चौरसिया नाम की यूजर ने किया शेयर, 2.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।
रेलवे पटरियों पर पठान के आकर्षक गीत के वायरल वीडियो को माहिरा चौरसिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे अब तक 2.6 मिलियन बार देखा जा चुका है। उनका डांस इतना शानदार है कि आप का भी मन साथ में डांस करने का कर जाएगा।

काले रंग की आकर्षक ड्रेस पहने लड़की ने जीता दिल
वायरल वीडियो की शुरुआत माहिरा द्वारा रेलवे ट्रैक पर पठान के लोकप्रिय गाने बेशरम रंग पर डांस करने से होती है। हालांकि ये कहा का वीडियो है, ये बताया नहीं गया है। काले रंग की आकर्षक ड्रेस पहने, लड़की को अपने अद्भुत डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है, जिसने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा है।

माहिरा के बॉडी मूव्स लोगों को आए पसंद
लड़की के डांस मूव्स और हुक स्टेप जबरदस्त हैं। माहिरा की एनर्जी आपको खड़े होने और पैर हिलाने को मजबूर कर देगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन बार देखा गया है, जिसमें 101,000 लाइक्स और कई कमेंट्स हैं। लोग प्रदर्शन से खुश होकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

"शक्तिशाली प्रदर्शन" आप बहुत प्रतिभाशाली हैं
इंस्टाग्राम पर यूजर ने लिखा "शक्तिशाली प्रदर्शन" "आप बहुत प्रतिभाशाली हैं और गंभीरता से अपने काम के प्रति समर्पित हैं। एक ने लिखा बहुत ही प्यारा डांस। वहीं एक तीसरे शख्स ने लिखा, "आपका डांस बहुत अच्छा है। मुझे आपका डांस बहुत पसंद है। "












Click it and Unblock the Notifications