पीएम मोदी को 'करारा' जवाब देने के लिए पाक के नए एनएसए बने हैं जांजुआ!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बार फिर से फौज की धमक और उसका दबदबा नजर आने लगा है। इसी हफ्ते पाक पीएम नवाज शरीफ अपने अमेरिकी दौरे पर रवाना होने वाले हैं। उससे पहले पाक में नए एनएसए की नियुक्ति के बारे में खबरें हैं।
पढ़ें-आतंकी हाफिज सईद ने की है पीएम नवाज शरीफ से एक अपील
नेशनल डीफेंस एकेडमी के फॉर्मर प्रेसीडेंट जांजुआ
- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जांजुआ पाकिस्तान के नए एनएसए होंगे।
- लेफ्टिनेंट जनरज जांजुआ पाक की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट रह चुके हैं।
- जांजुआ ने भारतीय सेना के खिलाफ अपनी सेना को ताकतवर बनाने के लिए अज्म-ए-नाओ का नेतृत्व किया था।
- अज्म-ए-नाओ वर्ष 2009 से हर वर्ष होने वाली पाक सेना के लिए एक जरूरी वॉर एक्सरसाइज थी।
- जांजुआ जब सेना में थे तो मानते थे कि कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं।
- वह मानते हैं कि परमाणु शक्ति से संपन्न देश भारत और पाक दोनों के बीच अब एक नए तरीके का युद्ध होगा।
- इस नए तरीके के युद्ध में पाक सेना को जीत हासिल करने के लिए ताकतवर बनना होगा।
- वह मानते थे कि पाक सेना में भारत की सेना को अनौपचारिक तौर पर भड़काने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत है।
- अगर सेना में यह आत्मविश्वास आ गया तो फिर वह भारत को एक औपचारिक प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर सकती है।
- उन्होंने हमेशा से ही पाक सेना को उसके पास मौजूद परमाणु हथियारों को भारत के लिए प्रयोग करने के लिए भड़काया है।
- जांजुआ इस बात को भी मानते हैं कि भारतीय सेना, पाक को उसके ही तरीके से जवाब देना भी जानती है।
पढ़ें-पाक पीएम नवाज शरीफ की अमेरिकी यात्रा से नहीं कोई उम्मीद
पीएम मोदी और अजित डोवाल के खिलाफ होगा आक्रामक रवैया
- जांजुआ को एक सोची समझी रणनीति के तहत इस पद पर पाक सेना की ओर से लाने का दबाव था।
- वर्ष 2013 में जब से नवाज शरीफ पीएम बनने के बाद भारत के साथ बेहतर संबंधों की बात करते थे।
- पाक सेना को यह बात महसूस हो रही थी कि अब देश में सेना का दबदबा कम हो रहा है।
- जनरल शरीफ भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक आक्रामक रवैया अख्तियार करने के समर्थक हैं।
- वहीं पीएम शरीफ भारत के साथ हमेशा शांति पूर्ण संबंधों की दुहाई देते थे।
- जनरल राहील शरीफ हालांकि सरकार और सेना को साथ मिलकर काम करने पर जोर देते हैं।
- सरताज अजीज भारत के एनएसए अजित डोवाल के मुकाबले काफी कमजोर एनएसए साबित हो रहे थे।
- भारत के साथ अगस्त में रद्द हुई एनएसए स्तर की वार्ता के बाद अजीज के खिलाफ आवाज तेज हो गई थी।
- अब अगर भारत के साथ पाक एनएसए स्तर की वार्ता करेगा तो जांजुआ उसका नेतृत्व करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications