पाकिस्तान में लोग गूगल पर सबसे ज्यादा क्या करते हैं सर्च? रिजल्ट आपको कर देगा शॉक
What do People Google in Pakistan: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा से जटिल रहे हैं, लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल के बावजूद, पाकिस्तान में भारत के प्रति दिलचस्पी और जिज्ञासा में कोई कमी नहीं आई है। गूगल सर्च ट्रेंड्स यह साबित करते हैं कि पाकिस्तान के लोग भारतीय फिल्मों, क्रिकेट, बॉलीवुड और टेक्नोलॉजी में गहरी दिलचस्पी रखते हैं।
हाल ही में एक रिपोर्ट में यह सामने आया कि पाकिस्तानियों ने गूगल पर भारत से जुड़ी कई बातों की जानकारी हासिल करने के लिए ढेर सारे सवाल किए। इन सर्च ट्रेंड्स ने यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में न सिर्फ क्रिकेट, बल्कि भारतीय फिल्में, भारत के मशहूर सेलेब्रिटीज और नई तकनीकियों के बारे में भी जबरदस्त उत्सुकता है।

पाकिस्तान में हर वर्ग के लोग खास कर युवाओं के बीच भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक के प्रति बढ़ता हुआ इंटरेस्ट देखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान में क्या-क्या बातें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं और कौन-कौन सी चीजें वहां के लोगों के दिमाग में घूम रही हैं।
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का साइबर अटैक, कई भारतीय साइट्स हैक, लिखा- 'अब गोली नहीं, होगी टेक्नोलॉजी वार'
क्रिकेट बना सबसे बड़ा क्रेज
पाकिस्तान में क्रिकेट का जुनून किसी से छिपा नहीं है। साल 2024 में पाकिस्तानियों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्रिकेट से जुड़ी चीजें सर्च कीं। खासतौर पर T20 वर्ल्ड कप 2024 और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 का शेड्यूल काफी ज्यादा खोजा गया। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की जानकारी भी गूगल पर खूब टटोलते नजर आए।
भारतीय सितारों पर नजर
गूगल ट्रेंड्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को लेकर जबरदस्त सर्च की गई। उनके व्यापार, संपत्ति और लाइफस्टाइल को लेकर पड़ोसी देश में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, भारतीय मनोरंजन जगत से जुड़े शो और फिल्में जैसे हीरामंडी, मिर्जापुर सीजन 3 और स्त्री 2 भी वहां खूब सर्च की गईं।
टेक्नोलॉजी में की भी धूम
पाकिस्तान के लोग तकनीक को लेकर भी जागरूक नजर आए। उन्होंने OpenAI के ChatGPT लॉगिन, Bing इमेज क्रिएटर, iPhone 16 Pro Max और Redmi Note 13 जैसे स्मार्टफोन्स की जानकारी गूगल पर खूब सर्च की।
अजीबोगरीब सवालों ने भी खींचा ध्यान
पाकिस्तान की गूगल सर्च हिस्ट्री में कुछ ऐसे सवाल भी देखे गए जो हैरान कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर - "दादी के मरने से पहले लाखों रुपये कैसे कमाएं?", "बिना निवेश अमीर कैसे बनें?" जैसे सवालों ने लोगों का ध्यान खींचा। यह दिखाता है कि पड़ोसी देश में आम जनता किन चीजों को लेकर जिज्ञासु है।
पाकिस्तान की गूगल सर्च से यह साफ है कि वहां भारत की क्रिकेट, फिल्मों, टेक्नोलॉजी और सेलेब्रिटीज को लेकर गहरी रुचि है। साथ ही, कुछ अजीब और मजेदार सर्च यह भी दिखाता है कि इंटरनेट पर क्या सोच और चाहतें लिए लोग चीजें सर्च करते हैं।
ये भी पढ़ें: 'करीना कपूर गद्दार है', पहलगाम अटैक के 7 दिन बाद एक्ट्रेस ने कर दिया ऐसा काम, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications