'करीना कपूर गद्दार है', पहलगाम अटैक के 7 दिन बाद एक्ट्रेस ने कर दिया ऐसा काम, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन
Kareena Kapoor Khan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर हर देशवासी इस समय भड़का हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिससे लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है।
करीना कपूर खान पर बौखलाए लोग
करीना कपूर खान को लेकर इस समय लोग बौखलाए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना में आतंकियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं।

पहलगाम हमले के 7 दिन बाद करीना कपूर ने किया ऐसा काम
वहीं अब इस आतंकी घटना के 7 दिन बाद लोग करीना कपूर खान को कोसते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां देश में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया और फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' तक बंद कर दी गई है, वहीं करीना एक पाकिस्तानी डिजाइनर के साथ पोज देतीं और डिनर करती नजर आ रही हैं।
पाकिस्तानी डिजाइनर और दोस्त फराज मनन के साथ की मुलाकात
-आपको बता दें कि करीना पूर खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ही पाकिस्तानी डिजाइनर और दोस्त फराज मनन के साथ मुलाकात की थी। जानकारी के अनुसार आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी और दुख जताया था, जिसमें करीना कपूर भी शामिल थीं लेकिन अब लोग एक्ट्रेस से नाराज हो गए हैं।
-करीना कपूर खान ने पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। हालांकि इस घटना के 7 दिन बाद ही अब उनकी और पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। खबर है कि दोनों ने साथ में डिनर भी किया था।
-ऐसे में करीना कपूर खान की इन तस्वीरों ने पहलगाम हमले के जख्मों पर नमक लगाने का काम किया है। लोग उन पर काफी भड़क गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स करीना पर तिलमिलाए नजर आ रहे हैं।
यूएई में पाकिस्तानी दोस्त से मिली थीं करीना कपूर
-आपको बता दें कि गत 27 अप्रैल 2025 को करीना कपूर खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह दुबई जा रही थीं। इससे पहले वह एक ब्रांड के इवेंट के लिए यूएई में थीं। लेकिन पाकिस्तानी दोस्त फराज मनन के साथ की उनकी मुलाकात ने इस समय इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया है।
-जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान पहले भी पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन अब पहलगाम हमले के बाद उनकी इस मुलाकात ने लोगों को गुस्सा दिला दिया है।
'करीना कपूर पर लानत है, वो गद्दार है, शर्म आनी चाहिए'
-इस समय सोशल मीडिया पर हर कोई करीना कपूर पर अपना गुस्सा निकाल रहा ह। लोग एक्ट्रेस को 'गद्दार' कह रहे हैं। आपको बता दें कि फराज मनन ने करीना के साथ अपनी तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी, जो तेजी से वायरल हो गई है।
-लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जहां भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध में उलझा हुआ है, वहीं करीना दुबई में पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन के साथ फोटोशूट करवाने में व्यस्त हैं।
-एक दूसरे यूजर ने लिखा है- क्या देश के लिए बलिदान देने की जिम्मेदारी सिर्फ सेना की है? एक्ट्रेस गद्दार हैं। उन पर लानत है। उन्हें शर्मा आनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा है- ये एकदम पागल हैं। इनके लिए देश मायने नहीं रखता, सिर्फ शोहरत ही सबकुछ है।
-वहीं एक शख्स ने लिखा है- कपूर फैमिली हमेशा से गद्दार रही है। इनसे उम्मीद भी क्या की जा सकती है। ये कपूर परिवार के नाम पर धब्बा हैं। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का बॉयकॉट भी करने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications