पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान बोले- युद्ध के बारे में सोचना भी खतरनाक, भारत ने ठुकराई शांति की पेशकश

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर नए सिरे से आरोप लगाए हैं। इमरान ने कहा है कि भारत ने पाकिस्‍तान की ओर दिए गए शांति के प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया है। इमरान ने यह भी कहा कि दोनों देश परमाणु हथियार की ताकतों से लैस हैं और ऐसे में किसी भी तरह का युद्ध उनके लिए आत्‍महत्‍या करने जैसा होगा। इमरान ने यह बात टर्की की न्‍यूज एजेंसी टीआरटी वर्ल्‍ड को दिए इंटरव्‍यू में कही है। इमरान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। पार्टी ने यह भी बताया है कि इमरान ने भारत के साथ बातचीत की ख्‍वाहिश जताई है।

imran-khan

फिर याद दिलाई परमाणु हथियारों की

इमरान ने अपने इंटरव्‍यू में कहा कि दोनों देशों के बीच शीत युद्ध भी अहितकर है। इमरान की पार्टी ने उनके हवाले से बताया है, 'परमाणु ताकत से लैस दोनों देशों को युद्ध के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। युद्ध छोड़‍िए दोनों को शीत युद्ध तक के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्‍योंकि हालात किसी भी पल बिगड़ सकते हैं।' इमरान ने आगे कहा है कि सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता ही एक आखिरी रास्‍ता है। इमरान ने कहा कि भारत ने उनके शांति प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया था। भारत हमेशा से यह बात कहता आया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते हैं।

कश्‍मीर पर भी बोले इमरान

इमरान ने कहा, 'भारत को एक कदम आगे बढ़ने का प्रस्‍ताव दिया गया था और हम भी दो कदम आगे बढ़ेंगे। लेकिन भारत ने कई बार पाक की इस पेशकश को मानने से इनकार कर दिया है।' इमरान ने यह भी कहा कि भारत कभी भी कश्‍मीर के लोगों का अधिकार नहीं छीन पाएगा। साल 2016 में हुए आतंकी हमलों और फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद भारत-पाक के रिश्‍तों में काफी खटास है। साल 2017 में दोनों देशों के बीच किसी तरह की कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई और रिश्‍ते और बिगड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+