वीना मलिक ने कहा कश्‍मीर बनेगा पाकिस्‍तान, यूजर बोले अभी लाहौर भी लेंगे और कराची भी

कराची। अक्‍सर विवादों में रहने वाली पाकिस्‍तान की एक्‍ट्रेस वीना मलिक फिर एक बार विवादों में हैं। एक बार फिर वीना ने जम्‍मू कश्‍मीर को लेकर ऐसी ट्वीट की है कि एक बार फिर से वह यूजर्स के निशाने पर हैं। वीना ने इस बार कश्‍मीर को पाकिस्‍तान बनाने का सपना देखा है और यूजर्स उन्‍हें असलियत से रूबरू करवाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। वीना, कुलभूषण जाधव मामले से ही सुर्खियों में हैं। एक हफ्ते पहले ही उन्‍होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के निधन पर विवादित ट्वीट किया। इसके बाद आर्टिकल 370 हटने पर कई ट्वीट किए और लोगों ने उन्‍हें जमकर फटकार लगाई।

'कश्‍मीर मांगोगे तो चीर देंगे'

वीना मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' के नारे लगाते हुए सुपी जा सकती हैं। वीना का यह वीडियो शेयर करना था कि बस भारतीय यूजर्स भड़क उठे। वीना मलिक के इस नारे पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।' एक दूसरे शख्स ने लिखा- तुम्हारा ये सपना हमेशा सपना ही रहेगा। भारत के पैसे से तुम्हारा घर चलता है। याद है न, भुक्कड़।

शर्म करो वीना

शर्म करो वीना

कुछ लोग वीना मलिका को शर्म करने को कह रहे हैं। एक यूजर ने वीना को लाहौर लेने तक की बात लिख डाली। इस यूजर ने जवाब में लिखा- ये कश्मीर के चक्कर में हैं अभी तो लाहौर भी लेना है। दूसरे ने लिखा- कश्मीर की चाहत रखोगी मैम तो कराची भी ले लेंगे। आखिर हिंदुस्तान से ही तो पाकिस्तान पैदा हुआ है. बेटा है तुम्हारा। एक शख्स ने लिखा- जंग तो जीती नहीं जाती इनसे और कश्मीर की बात करते हैं।

सेना पर किए भद्दे कमेंट

इससे पहले जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से पहले वीना ने भारत पर निशाना साधा था। सेना के लिए उन्‍होंने मीडिल फिंगर दिखाते हुए फोटो पोस्‍ट की थी। वीना ने #IndianarmyinKashmir #indianArmy के साथ अपनी पोस्‍ट को शेयर किया था। वीना के इस पोस्ट की भारतीयों ने खूब आलोचना की थी। एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने वीना मलिका को भिखारी तक कह दिया था।

सुषमा स्‍वराज पर विवादित ट्वीट

सुषमा स्‍वराज पर विवादित ट्वीट

बिना नाम लिए किया ट्वीट वीना ने सात अगस्‍त को सुबह चार बजकर 24 मिनट पर ट्वीट किया। वीना ने अपने ट्वीट में R.I.H. लिखा और एक इमोजी का प्रयोग किया। आरआईएच यानी रेस्‍ट इन हेल जिसका हिंदी में मतलब है आपको नर्क में जगह मिले। वीना ने अपनी ट्वीट में सुषमा स्‍वराज का नाम तो नहीं लिखा लेकिन इंडियन यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया कि उनका इशारा पूर्व विदेश मंत्री की तरफ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+