अमेरिका ने दिया पाक को कड़ा संदेश, 26/11 मामले में हो जल्‍द इंसाफ

वाशिंगटन। एक बार फिर अमेरिका ने पाक को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि मुंबई आतंकी हमलों में पाक को जवाबदेही तय करनी होगी और 26/11 में जल्‍द से जल्‍द इंसाफ करना होगा। अमेरिका ने इसके साथ ही साफ कर दिया है कि वह पाक के पर फिलहाल कोई प्रतिबंध लगाने के मूड में नहीं है।

us-26-11-pakistan-justice.jpg

पड़ोसियों को निशाना बनाने वाले आतंकी

अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया कि पाक को उन सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी जो पड़ोसियों को निशाना बना रहे हैं और जो उसके देश में मौजूद हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग के डिप्‍टी स्‍पोक्‍सपर्सन मार्क टोनर ने कहा कि पाक पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी गई है लेकिन फिलहाल ऐसा कोई कदम अमेरिका नहीं उठा रहा है। टोनर ने यह बात अपनी मीडिया कांफ्रेंस में कही।

अमेरिकी राजदूत ने दिया था सुझाव

टोनर ने यह बात उस समय कही जब उनसे संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ में एक पूर्व अमेरिकी राजदूत के बयान पर सवाल पूछा गया था। अमेरिकी राजदूत जालमे खलीलजैद ने कहा था कि अब अमेरिका को पाक पर प्रतिबंध लगाने के विकल्‍प पर गंभीरता से विचार करना होगा। मार्क ने कहा अमेरिका अभी इस विकल्‍प के बारे में नहीं सोच रहा है।

मुंबई हमलों में हो इंसाफ

उन्‍होंने कहा कि अमेरिका यह बात साफ कर चुका है कि पाक को सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी। आतंकी संगठन जो उसके देश में मौजूद हैं और जिन्‍होंने मुंबई हमलों को अंजाम दिया था।

अमेरिका मुंबई हमलों में इंसाफ होता देखना चाहता है। टोनर के मुताबिक इन हमलों में अमेरिकी नागरिकों ने अपनी जान गंवाई थी।

टोनर ने बताया अमेरिका ने हमेशा से ही काउंटर-टेररिज्‍म को बढ़ावा दिया है और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है जिसमें भारत और पाक के बीच इंटेलीजेंस साझा करना भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+