अमेरिका का दावा, पाक के परमाणु हथियारों का निशाना है भारत

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्‍तान के पास मौजूद परमाणु हथियारों का लक्ष्‍य भारत है और किसी भी युद्ध की स्थिति में वह इनका प्रयोग कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इन परमाणु हथियारों की संख्‍या 110 से 130 के बीच है।

nuclear-power-india-pakistan-602

इस रिपोर्ट में इस बात पर भी चिंता जताई गई है कि पाकिस्‍तान काफी तेजी से अपने परमाणु हथियारों की संख्‍या में इजाफा कर रहा है। इसकी वजह से दक्षिण एशिया के इन दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की नई रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान के परमाणु हथियार संकट की स्थिति से निबटने को तैयार हैं।

पाक लगातार इसमें और इजाफा कर रहा है और उत्‍पादन में भी पिछले कई वर्षों की तुलना में तेजी आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाक अतिरिक्‍त परमाणु हथियारों को डेप्‍लॉय कर रहा है और नए तरीके के डिलीवर व्‍हीकल्‍स को भी तैनात करने में तेजी ला रहा है।

यह रिपोर्ट 28 पेज की है और रिपोर्ट में इस बात पर ध्‍यान दिया गया है कि पाक, भारत की सेना की ओर से पैदा किए जाने वाली किसी भी स्थिति से निबटने के लिए इनका प्रयोग कभी भी कर सकता है। साथ ही नए तरीके परमाणु हथियारों को विकसित किया जाना भी एक खतरनाक संकेत है।

कुछ सदस्‍यों ने पाकिस्‍तान और भारत के बीच परमाणु हथियारों की वजह से बढ़ते तनाव को लेकर भी चिंता जताई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाक ने पिछले कुछ वर्षों में परमाणु हथियारों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। लेकिन यह काफी नहीं है क्‍योंकि पाक में मौजूद अस्थिरता हथियारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ी करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+