भारत के विरोध के बावजूद पाक को मिलेंगे अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16

इस्लामाबाद। अभी एक हफ्ते पहले ही अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपने आखिरी स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस में पाकिस्‍तान को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगार बता रहे थे।

F-16-pakistan-us-india

अब ठीक एक हफ्ते बाद ही खबरें आ रही हैं अमेरिका आतंकियों की इसी जन्‍नत को अपने सबसे एडवांस फाइटर जेट एफ-16 देने पर राजी हो गया है।

पढ़ें-अमेरिका पर पाक का पलटवार

पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत की लाख कोशिशों के बावजूद इन आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए अमेरिका तैयार है।

रक्षा मंत्री आसिफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वाशिंगटन में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी और भारत की कोशिशों के बावजूद ओबामा प्रशासन पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए तैयार है।

कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि रिपब्लिकन के बहुमत वाली अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री रोक दी है।

आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में उसकी तत्‍परता में कमी की वजह से कांग्रेस में पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ती भावनाओं के बीच ऐसा कहा गया था।

नेशनल असेम्बली में एक चर्चा के दौरान पाकिस्तान के सांसदों ने जेट विमान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को कोसा और मंत्री को दखल देना पड़ा।

आसिफ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भारत और हक्कानी ने अमेरिकी कांग्रेस के फैसले को कैसे प्रभावित किया। आसिफ अली जरदारी की सरकार के दौरान हक्कानी वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत थे।

हक्कानी से सेना नफरत करती थी और उन्हें ‘मेमो गेट कांड' के बाद हटा दिया गया था। यह मेमो उन्होंने अमेरिकी सरकार को सेना के खिलाफ लिखा था।

पाकिस्तान ने एफ 16 जेट्स की मांग की है जो उसकी एयरफोर्स के लिए काफी अहम हैं और उसका आधार हैं। पाक का कहना है कि इन जेट्स को आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियानों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

ओबामा प्रशासन ने अक्टूबर में कहा था कि यह पाकिस्तान को आठ नये एफ-16 फाइटर जेट्स बेचने की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+