डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन ने हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को किया बैन

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन ने पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकवादियों और मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) को बैन किया।

वॉशिंगटन। नए अम‍ेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकव‍ादियों खासकर हाफिज सईद पर और सख्‍ती कर दी है। अम‍ेरिका ने हाफिज सईद की संस्‍था जमात-उद-दावा (जेयूडी) को बैन कर दिया है। यह कदम अमेरिका ने उस समय उठाया है जब अमेरिका के टॉप इंटेलीजेंस ऑफिसर ने चेतावनी दी है कि पाकिस्‍तान, भारत पर आतंकी हमले की योजना बना रहा है।

डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन ने हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को किया बैन

क्‍यों लगाया गया है बैन

अमेरिका ने जेयूडी पर जो प्रतिबंध लगाया है उसका मकसद आतंकवादियों के नेतृत्व और धन इकट्ठा करने वाले नेटवर्कों को तबाह करने का प्रयास करना है। यह प्रतिबंध लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद दावा, तालिबान, जमात-उल-दावा अल कुरान जेडीक्यू और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया और आईएसआईएस खोरासन पर लगाया गया है। खोरासन एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जिसमें उत्तरपूर्वी ईरान का बड़ा क्षेत्र, दक्षिणी तुर्कमेनिस्तान, उत्तरी अफगानिस्तान और भारत का हिस्सा शामिल है। यह प्रतिबंध विशेष तौर पर हयातुल्ला गुलाम मोहम्मद (हाजी हयातुल्ला), अली मोहम्मद अबू तुरब, वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ जमात-उद-दावा फॉर कुरान एंड सुन्ना (डब्ल्यूडीओ) के लिए पैसा इकट्ठा करने वाले संगठन इनायत-उर रहमान पर लगाया गया है।

दी थी आर्थिक मदद

ट्रेजरी ऑफिस ऑफ फॉरेन असेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) के निदेशक जॉन स्मिथ ने कहा, इन पाबंदियों को लगाने का उद्देश्य पाकिस्तान में मौजूद वित्तीय सहायता नेटवर्कों को समाप्त करना है। इन्हीं नेटवर्कों ने तालिबान, अलकायदा, आईएसआईएस और लश्कर-ए तैयबा को आत्मघाती हमलावरों की बहाली और अन्य हिंसक गतिविधियां के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई थी। स्मिथ ने कहा कि अमेरिका धर्मार्थ और आतंकी गतिविधियों की सुविधा मुहैया करने वाले संगठनों सहित पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौजूद आतंकवादियों को अक्रामक तरीके से निशाना बनाता रहेगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+