Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान को 4.5 हजार करोड़ की मदद देगा अमेरिका, कांग्रेस ने मंजूर किया प्रस्ताव

नई दिल्लीः अमेरिका ने पाकिस्तान को 4.5 हजार करोड़ देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। पाकिस्तान को ये पैसे अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने की एवज में मिल रहे हैं। अमेरिकी कानून के मुताबिक ये पैसे रक्षामंत्री जेम्स मैटिस की हामी के बिना नहीं मिल सकते हैं। अगर रक्षामंत्री पैकेज पर मुहर नहीं लगाते हैं तो पाकिस्तान को ये पैसा नहीं मिलेगा।

अमेरिकी संगठन ने किया था विरोध

अमेरिकी संगठन ने किया था विरोध

भले ही अमेरिका ने पाकिस्तान को पैसे देने की घोषणा की है लेकिन कुछ समय पहले एक अमेरिकी संगठन ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद को रोकने की अपील की थी। अमेरिकी की ओर से कहा गया है कि अभी वो पाकिस्तान को आधी रकम ही देंगे।

पाकिस्तान को करनी होगी कार्रवाई

पाकिस्तान को करनी होगी कार्रवाई

पूरी रकम पाकिस्तान को तभी मिलेगी जब पाकिस्तान हक्कानी और लश्कर ए तैयबा जैसे संगठनों के खिलाफ ठीक से कार्रवाई करेगा। साथ ही पाकिस्तान को अपनी जमीन को पूरी तरह से आंतकियों से सुरक्षित बनाना होगा। पाक को मदद मिलने पर अफगानिस्तान ने कहा है कि इससे पाकिस्तान पर आतंकवादियों पर कार्रवाई करने का दबाव बनेगा।

अमेरिका ने रखी है शर्त

अमेरिका ने रखी है शर्त

अमेरिका ने साफ किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो पाकिस्तान को दिए गए फंड पर नजर रख सकता है ताकि वो इस बात पर नजर रख सकें कि उसको मिलने वाले फंड का किसी तरह से दुरूपयोग ना हो पाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+