पाकिस्तान के इस शख्स ने सिर्फ 20 हजार में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
लाहौर। आमतौर पर शादियों में लाखों का खर्च आ जाता है लेकिन पाकिस्तान के एक शख्स ने महज 20 हजार पाकिस्तानी रुपये (10 हजार भारतीय रुपये) में अपनी शादी कराकर मिसाल पेश की है। फोटोग्रॉफर रिजवान की इस बेहद सस्ती शादी में कमाल की बात ये रही कि इसमें सभी शाही पकवान परोसे गए। शादी की जानकारी रिजवान में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी। फिर तो उन्हें दाद देने वालों का तांता ही लग गया।

ट्वीट में रिजवान ने बताया कि उन्होंने किस तरह इतने सस्ते आयोजन में मेहमानों की पूरी खातिदारी की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में सभी को न बुलाकर सिर्फ 25 करीबियों को न्यौता दिया गया था। इन मेहमानों के लिए इलैक्शन कमेटी से कुर्सियां उधार ली गईं। चिकेन टिक्का, सीख कबाव, स्ट्राबेरीज और पथूरा चना हलवा जैसे पकवान उनके दोस्तों ने मिलकर बनाए थे।
इसके अलावा शादी किसी हाल में करने की जगह घर की छत पर की गई जिसे रिजवान के पिता ने सजाया। रिजवान ने महंगे कपड़े खरीदने पर किसी तरह का खर्च ठीक नहीं समझा। रिजवान का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकी समय, पैसे और खाने की बर्बादी भी न हो और उन्हें पसंद की शादी का सुकून भी रहे। आमतौर पर शादियों में बहुत ताम झाम और खर्चा होता है और इसके बावजूद कई मेहमान खातिर में कमी निकालकर चले जाते हैं। ऐसे में रिजवान के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- एशिया का वो देश जो रातों-रात 'अमीर' बन गया












Click it and Unblock the Notifications