मस्जिद से 50,000 उड़ाने के बाद लिखा अल्‍लाह के नाम खुला खत

मस्जिद में चोरी कर चोर ने छोड़ा खत, लिखा ये मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक मस्जिद में बड़ा ही अजीबोगरीब घटना घटी, जहां एक चोर ने मस्जिद में चोरी कर अल्लाह के नाम खत छोड़ दिया। चोर ने मस्जिद से यूपीएस बैटरी और दानपेटी चुराई और अल्लाह के नाम एक खत लिखकर अपना गुनाह कबूलते हुए इसे खुद के और अल्लाह के बीच का मामला बताकर दूसरों को इसमें न पड़ने की सलाह दी।

मस्जिद में चोरी

मस्जिद में चोरी

चोरी पाकिस्तान के खानेवाल शहर के जहानियन के जामिया मस्जिद सादीकुद मेदिना में हुई। चोर ने चोरी करने के बाद वहां एक खत छोड़ दियास, जिसमें लिखा है कि यह उसके और ऊपरवाले के बीच का मामला है और किसी को इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है।

50000 रुपए की चोरी

50000 रुपए की चोरी

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मस्जिद के मौलाना कारी सईद ने बताया कि चोर ने चोरी के बाद वहां एक खत छोड़ा, जिसमें लिखा कि मैं बहुत गरीब हूं इसलिए ये चोरी कर रहा हूं। मैंने हर किसी से मदद मांगी, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं मिला तो अल्लाह के घर के घर का सामान ले रहा हूं। उसने साथ में ये भी लिखा कि यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। कृपया कोई मुझे ढूंढने की कोशिश ना करे। मैं काफी जरूरतमंद व्यक्ति हूं और इसलिए मैं अल्लाह के घर से चोरी कर रहा हूं।

अल्लाह के घर का लिया सामान

अल्लाह के घर का लिया सामान

चोर ने चिट्ठी में लिखा कि वो पहले मौलवी से मदद की मांगने आया लेकिन मौलवी ने मदद देने से मना कर दिया और उसे वहां से निकाल बाहर किया। जब कहीं से मदद नहीं मिली तो मुझे मस्जिद में चोरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उसने लिखा कि मैं सिर्फ अल्लाह के घर से कुछ चीजें चुरा रहा हूं, इसलिए यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। हमारे मामले में किसी और को दखल देने की जरूरत नहीं है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की वारदात

पहले भी हो चुकी है इस तरह की वारदात

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी जहानियन में इसी तरह की चोरी हुई थी। चोर ने करीमन मस्जिद में चोरी कर वहां खत लिखकर अपनी मजबूरी बताई थी और कहा था कि जब उसके पास पैसे आएंगे तो वो मस्जिद को वापस लौटा देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+