Shehbaz Sharif ने पहलगाम अटैक पर फिर उगला जहर, इस मुस्लिम देश में उठाया कश्मीर का मुद्दा

Shehbaz Sharif On Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई की थी। पाकिस्तान की आतंक समर्थित नीतियों को भारत ने हमेशा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब किया है। इसके जवाब में पाकिस्तान दूसरे देशों में जाकर भारत के बारे में दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब अजरबैजान में आर्थिक सहयोग सम्मेलन के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया है।

पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि यह घटना दुखद थी, लेकिन भारत ने इसे आधार बनाकर क्षेत्रीय शांति को भंग करने की कोशिश की। भारत ने इस हमले के जवाब में बिना किसी वजह के बहुत अधिक आक्रामकता दिखाई है। उन्होंने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए अपना पुराना झूठ दोहराया और कहा कि पाकिस्तान गाजा, ईरान या कश्मीर जहां भी जुल्म हो रहा है उसके खिलाफ है।

Shehbaz Sharif On Pahalgam Attack

यह भी पढ़ें: क्वाड देशों ने आतंकवाद के खिलाफ खोला मोर्चा, पहलगाम हमले पर भारत के जवाबी कदमों को किया समर्थन

Shehbaz Sharif ने एक साथ ही किया गाजा और कश्मीर का जिक्र

अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने इजरायल के ईरान और गाजा पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान गाजा में हुए नरसंहार के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। इसी भाषण में उन्होंने कश्मीर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान दुनिया की कमजोर और सताई जा रही अवाम के साथ है। फिर चाहे वह कश्मीर में हों, गाजा में या फिर ईरान में। हर जगह हमारी संवेदना पीड़ितों और सताए गए लोगों के साथ है।' बता दें कि पाकिस्तान के हुक्मरान हों या कोई चर्चित हस्ती कश्मीर मुद्दे को बिना वजह अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाते रहते हैं। भारत की हमेशा इस बारे में स्पष्ट राय रही है कि कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है।

ऑपरेशन सिंदूर से थर्राया पाकिस्तान

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के रिहायशी इलाकों, एयरबेस और गुरुद्वारे पर हमले की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को नेस्तनाबूद कर दिए। पाकिस्तान को इस कार्रवाई में भारी सैन्य नुकसान भी हुआ है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान डिपोर्ट की गई रक्षंदा राशिद को लाना होगा वापस, कोर्ट ने दिया चौंकाने वाला फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+