भारत के पलटवार से घबराए नवाज ने कहा नहीं की युद्ध की बात

भारत के पलटवार से घबराए नवाज शरीफ ने मीडिया में आई उन खबरों का कड़ाई से खंडन किया। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन में प्रकाशित रिपोर्ट का खंडन करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ ने ये बातें कभी नहीं कही। खबर के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कभी भी ये बातें नहीं कही और खबर पूरी तरह आधारहीन, गलत और गलत इरादे से प्रकाशित की गई है।
प्रधानमंत्री इस तरह की खबरों का कड़ाई से खंडन करते हैं। खबर में साफ कहा गया कि नवाज शरीफ का मत है कि पाकिस्तान और भारत के बीच किसी तरह के विवाद वाले मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जाना चाहिए। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन के मुताबिक शरीफ के हवाले से कहा कि कश्मीर वह चरम बिंदु है जो दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच कभी भी चौथा युद्ध छिड़ने का कारण बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications