शाहिद खकान अब्बासी होंगे पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री

नवाज शरीफ को पनामागेट स्कैंडल में दोषी पाए जाने के बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से नवाज शरीफ को बर्खास्त किए जाने के बाद शाहिद खकान अब्बासी को पाकिस्तान का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ऐसी खबरें हैं कि नवाज शरीफ ने एक अनौपचारिक बैठक में शाहिद खकान अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया। हालांकि पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ होंगे।

शाहिद खकान अब्बासी होंगे पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री

शहबाज शरीफ के पीएम बनने तक अब्बासी संभालेंगे पद

नवाज शरीफ को पनामागेट स्कैंडल में दोषी पाए जाने के बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। उनकी कुर्सी जाने के बाद नवाज शरीफ की पार्टी (पीएमएल-एन) की उच्च स्तरीय बैठक में शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का अगला पीएम चुना गया। उनके कार्यभार संभालने से पहले शाहिद खकान अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया है। शाहिद खकान अब्बासी नवाज सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्री हैं। जानकारी के मुताबिक नवाज शरीफ ने अनौपचारिक बैठक में उनको अंतरिम प्रधानमंत्री चुना है।

शाहिद खकान अब्बासी 45 दिनों के लिए पाकिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करेंगे। इस दौरान में पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ चुनाव में उतरेंगे और जीतने के बाद नेशनल असेंबली में पहुंचेंगे। हालांकि इससे पहले खबरें थी कि पूर्व रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+