'पीओके या पाकिस्तान पर हमला करने का नतीजा समझता है भारत'
नई दिल्ली। एक ओर देश में यह चर्चा है कि भारतीय सेना के 18-20 जवानों ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर मिलिट्री हेलिकॉप्टर से पाक अधिकृत कश्मीर के 3 आंतकी शिविरों पर हमला किया जिसमें करीब 12 आतंकी मार गए।

वहीं पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूदा कार्यवाहक राष्ट्रपति शाह गुलाम कादिर ने कहा है कि भारत कभी भी पाकिस्तान या फिर पाक अधिकृत कश्मीर पर हमला करने को नहीं सोचेगा। उन्होंने कहा कि भारत नतीजा समझता है।
पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के अनुसार कादिर ने कहा है कि भारत अपने दिमाग में यह रखे कि ऐसा कुछ करने की कड़ी प्रतिक्रिया हो सकती है।
दोनों देश परमाणु संपन्न
उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि दोनों देश परमाणु संपन्न है और किसी तरह का युद्ध वैश्वविक शांति के लिए खतरा हो सकता है।
इतना ही नहीं कादिर ने कहा कि उरी में हुआ हमला भारत ने ही दुनिया का ध्यान जम्मू कश्मीर से हटाने के लिए रचाया है।
वहीं भारतीय अंग्रेजी द क्विंट साइट ने दावा किया है कि भारतीय सेना के जवानों ने एलओसी पार कर आतंकियों को मार गिराया है साथ ही जवाबी कार्रवाई में करीब 200 लोग घायल हुए हैं।
साइट ने यह दावा सेना के ही किन्हीं दो सूत्रों के आधार पर किया है। हालांकि इस दावे को भारतीय सेना ने खारिज किया है।












Click it and Unblock the Notifications