सऊदी अरब ने 39000 पाकिस्तानियों को देश से निकाला

सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक नशीले पदार्थों की तस्करी, चोरी, जालसाजी और हिंसा के मामलो में पकड़े गए हैं।

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार महीने में सऊदी अरब ने तकरीबन 39 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश से निकाला है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि लगाातार बहुत से पाक नागरिक आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और लगातार सऊदी के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वीजा उल्लंघन मामले में इन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया है।

सऊदी अरब ने 39000 पाकिस्तानियों को देश से निकाला

सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक नशीले पदार्थों की तस्करी, चोरी, जालसाजी और हिंसा के मामलो में पकड़े गए हैं। सऊदी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया। शूरा काउंसिल की सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अब्दुल्ला अल-सदाउन ने सऊदी अरब में काम के लिए नियुक्ति से पहले पाकिस्तानियों की कड़ी जांच की भी बात कही है।

सऊदी के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी को आदेश दिया गया है कि पाकिस्तानियों को देश में दाखिल होने की इजाजत देने से पहले उनकी गहन जांच की जाए क्योंकि ऐसा शक है कि इनमें से कुछ आईएसआईएस जैसे संगठनों के हमदर्द हो सकते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के नागरिक बड़ी संख्या में सऊदी अरब में काम करने जाते हैं, ऐसे में अगर सऊदी ने कड़ा रुख अपनाया तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+