सार्क समिट के लिए राजनाथ सिंह इस्लामाबाद पहुंचे
इस्लामाबाद। गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। राजनाथ यहां पर सार्क देशों के मंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह पाकिस्तान से द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं।

जो जानकारी आई है उसके मुताबिक राजनाथ कश्मीर का मुद्दा यहां पर नहीं उठाएंगे लेकिन पाक की ओर से जारी घुसपैठ का जिक्र जरूर करेंगे।
कश्मीर में जारी हिंसा और पाक की ओर से कश्मीर के घटनाक्रमों पर आए बयानों के बाद उनका यह दौरा काफी अहम है।
पाकिस्तान में राजनाथ सिंह के दौरे से पहले लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद ने विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है। इसके मद्देनजर उन्हें राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा देने का ऐलान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से किया जा चुका है।
अगर भारत इस समिट का बहिष्कार करता तो फिर यह समिट कैंसल हो सकती थी। ऐसे में पाक सारा दोष भारत पर मढ़ता और यह देश के लिए एक कूटनीतिक विफलता होती।
HM Rajnath Singh arrives in Islamabad (Pakistan) for SAARC Conference. pic.twitter.com/vEPO0C3PYH
— ANI (@ANI_news) August 3, 2016
HM Rajnath Singh arrives in Islamabad (Pak) for SAARC Conference, meets Addtnl Secy of Pak Interior Min Amir Ahmed pic.twitter.com/fCRJSkZWqu
— ANI (@ANI_news) August 3, 2016












Click it and Unblock the Notifications