पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद बोले इस दिन से होगी भारत के साथ युद्ध की शुरुआत
Recommended Video
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस बार उन्होंने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की शुरुआत कब होगी। शेख राशिद पाक के वह मंत्री हैं जो अक्सर भारत विरोधी बयान देते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि भारत ने अगर पीओके को हासिल करने की कोशिश की तो फिर जंग की शुरुआत होगी। इसके अलावा वह कई बार भारत को परमाणु हमले की धमकी देते आए हैं।

भारत को कई बार धमकाया
शेख राशिद ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अक्टूबर में जंग की शुरुआत होगी। पाक के रेल मंत्री शेख राशिद जो भारत को कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं उन्होंने एक फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। रविवार को पीओके के मुजफ्फराबाद में भारत को धमकाया है। आपको बता दें कि यह वही शेख राशिद हैं जिन पर पिछले दिनों लंदन में अंडों से हमला हुआ था। रविवार को पीओके के मुजफ्फराबाद के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए राशिद ने कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो फिर भारतीय उपमहाद्वीप का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।
हर मंच से उठेगा कश्मीर का मुद्दा
राशिद की मानें तो पाकिस्तान दुनिया के हर मंच पर कश्मीर के लोगों के अधिकार के लिए लड़ रहा है। राशिद के शब्दों में, 'अगर भारत ने हमला किया तो लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।' राशिद ने कहा कि भारत की आक्रामकता और कश्मीर में हिंसा की खबरें मीडिया में नहीं आ पा रही हैं क्योंकि पिछले तीन हफ्तों से यहां पर ब्लैक आउट चल रहा है।राशिद के मुताबिक, 'आजाद कश्मीर (पीओके) पर किसी भी तरह का हमला युद्ध की तरफ ले जाएगा और पाकिस्तान इसका करारा जवाब देगा।' पिछले दिनों ब्रिटेन के दौरे पर राशिद को घूंसे से मारा गया और उन पर अंडे फेंके गए थे।

शेख राशिद के बारे यह नहीं जानते होंगे आप
पाकिस्तान ने साल 1998 में परमाणु परीक्षण किया था तो ये शेख राशिद देश छोड़कर भाग गए थे। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई थी जिसमें राशिद खुद इस बात को एक्सेप्ट कर रहे थे। राशिद को कहते हुए सुना जा सकता था, 'जब परमाणु विस्फोट हुआ मेरा कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। मैं खौफ में था। मुझे पता था कि ये कब और कहां होना है। मैं सुबह की फ्लाइट पकड़कर निकल गया। मैं इतना डरा हुआ था कि मुझे लगा कि कहीं कोई मसला हो जाए, कहीं से लीकेज हो जाए, पटाखा इधर-उधर हो जाए। मैं पाकिस्तान से चला गया।'

सर्जिकल स्ट्राइक से डरे राशिद
राशिद ने पिछले वर्ष दिसंबर में कहा था कि भारत की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी, लोकसभा चुनावों से पहले पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकती है। राशिद की मानें तो पिछले दिनों तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनावों में उसे हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा ले सकती है।












Click it and Unblock the Notifications