PoK में सड़कों पर उतरे लोग, बोले हमें पाक से आजादी चाहिए

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं। पाकिस्तान को कश्मीर से अपनी फौज तुरंत हटानी चाहिए।

नई दिल्ली। आतंकवाद को शह देने के मुद्दे पर दुनिया भर में आलोचना झेल रहे पाकिस्तान का विरोध अब पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में भी तेज होता जा रहा है।

pok

गुरुवार को पीओके में लोगों ने पाकिस्तान सरकार और सेना की कार्यवाही के खिलाफ काला दिवस मनाकर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं। पाकिस्तान को कश्मीर से अपनी फौज तुरंत हटानी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा, 'पाकिस्तान अपने आप को तो संभाल नहीं पा रहा, नवाज शरीफ दुनिया के जिस कोने में जाते हैं, राहील शरीफ का साया साथ होता है।'

प्रदर्शनकारियों के विरोध-प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को बुरी तरह से पीटा गया।

गौरतलब है कि पीओके में पाक सरकार और सेना के खिलाफ पिछले काफी समय से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+