पाकिस्तान की विधानसभा में मर्यादा तार-तार, महिला विधायक से छेड़खानी, सैकड़ों की भीड़ में खींचा दुपट्टा
सोमवार को विधानसभा में इस हाथापाई ने उस वक्त बदसूरत मोड़ ले लिया जब पीपीपी के एक विधायक ने कथित तौर पर पीटीआई की महिला विधायक दुआ भुट्टो का दुपट्टा छीन लिया।
इस्लामाबाद, 24 जूनः पाकिस्तान की संसद में हाथ-पाई की घटना आम बात है। वहां पहले भी जनप्रतिनिधियों द्वारा एक दूसरे पर हमला करने की खबरें आती रही हैं। लेकिन सोमवार को विधानसभा में इस हाथापाई ने उस वक्त बदसूरत मोड़ ले लिया जब पीपीपी के एक विधायक ने कथित तौर पर पीटीआई की महिला विधायक दुआ भुट्टो का दुपट्टा छीन लिया।

विधायक ने की माफी की मांग
यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के विधानसभा की है। इस घटना पर आपत्ति जताते हुए पीटीआई की नेता राबिया अजफर निजामी ने पीपीपी के विधायक से माफी की मांग की है। उन्होंने सिंध विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रेहाना लेघारी से कहा कि इस घटना पर उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे महिला विधायकों को निराशा हुई है।

डिप्टी स्पीकर से की शिकायत
राबिया ने डिप्टी स्पीकर से कहा, 'आपके ऊपर हमें मान था, लेकिन आपसे मान टूटा है, इस एसेंबली के अंदर एक खातून का दुपट्टा खींचा गया। हम आपके पास आए...आज छठा दिन है...बल्कि सातवां दिन है। हमने इंतजार किया कि आपकी रिपोर्ट आ जाएगी। इससे ज्यादा नहीं मांगा था हमने... हमने कहा था कोई कमिटी नहीं चाहिए, कोई जांच नहीं चाहिए। पीपीपी विधायक को बस आप ये बोलते कि वो खड़े होकर विधानसभा में माफी मांगें लेकिन आपने ऐसा नहीं किया।

डिप्टी स्पीकर ने दिया आश्वासन
राबिया ने आगे कहा कि आपने अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया। मुझे किसी और से गिला नहीं... आप खुद एक औरत हैं.. आप जिस कुर्सी पर बैठी हैं, उससे मान था हमारा, हमारा मान टूटा है। डिप्टी स्पीकर ने राबिया को समझाने की कोशिश की कि अभी भी बहुत देर नहीं हुई है और उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरे पास रिपोर्ट आ जाए और उसके बाद अगर दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती... फिर आप निराश होइएगा। ऐसा मत कहिए। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।

बीते सोमवार की है घटना
डिप्टी स्पीकर की बातों से पीटीआई विधायक जरा भी संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जांच हो या न हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, सभा में उनका मान टूटा है। बता दें कि सोमवार को सिंध की विधानसभा को संबोधित करते हुए दुआ भुट्टो, जो विपक्ष के नेता हलीम आदिल शेख की पत्नी भी हैं, ने पीपीपी सांसदों पर एक दिन पहले उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था- मेरा दुपट्टा उतार दिया गया। जो अपनी मां या बहनों का सम्मान नहीं करते, वे ही ऐसा कर सकते हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications