'बॉलीवुड को कॉपी मत कीजिए, शुरुआत में गलतियां हुईं...', पाकिस्तानी PM इमरान खान ने दी ये सलाह

'बॉलीवुड को कॉपी मत कीजिए, शुरुआत में गलतियां हुईं...', पाकिस्तानी PM इमरान खान ने दी ये सलाह

इस्लामाबाद, 27 जून: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के फिल्म निर्माता और इंडस्ट्री को सलाह दी है कि वह बॉलीवुड को फॉलो और कॉपी ना करें। पाक पीएम इमरान खान ने कहा है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को नकल (कॉपी) करने की बजाए नए और ऑरिजनल कंटेंट बनाने पर हमें ध्यान देना चाहिए। इस्लामाबाद में एक लघु फिल्म समारोह में बोलते हुए पीएम इमरान खान ने ये बात कही। इमरान खान ने कहा, ''बॉलीवुड की नकल कर, शुरुआत में गलतियां की गई हैं...क्योंकि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड से "प्रभावित" था। इसलिए हमारे यहां अब एक ऐसी संस्कृति बन गई है, जिसने दूसरे देशों की संस्कृति की नकल करने और अपनाने की प्रथा को जारी रखा है।''

'बाजार में सिर्फ ऑरिजनल कंटेंट ही बिकती है'-इमरान खान

'बाजार में सिर्फ ऑरिजनल कंटेंट ही बिकती है'-इमरान खान

पाकिस्तानी अखबार डॉन अनुसार इमरान खान ने कहा, "मैं युवा फिल्म निर्माताओं से जो सबसे महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं, जो दुनियाभर में मैंने अनुभव किया है, बाजार में सिर्फ ऑरिजनल कंटेंट ही बिकती है। हमेशा लोगों को वही अच्छा लगता है, जो नया और फ्रेश हो और आपका खुद का हो। कॉपी का कोई मूल्य नहीं है।" इमरान खान ने अपने संबोधन में ऑरिजनलिटी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फिल्म उद्योग को नए तरीके से सोचने और नए आइडिया पर काम करने चाहिए।

'जो हार से डरता है वह कभी जीत नहीं सकता'

'जो हार से डरता है वह कभी जीत नहीं सकता'

पाकिस्तान की संस्कृति में हॉलीवुड और बॉलीवुड के प्रभाव का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा कि देश में लोग कथित तौर पर स्थानीय फिल्में और टीवी शो को तब तक नहीं देखते हैं जब तक कि उसमें व्यावसायिक रूप से बदलाव न हो। इमरान खान ने कहा, '' मेरी सलाह ह खासकर युवा फिल्म निर्माताओं से कि वह नए सिरे से सोचें और आगे बढ़े। साथ ही विफलता से डरे नहीं। यह मेरे जीवन का अनुभव है कि जो हार से डरता है वह कभी जीत नहीं सकता।"

'दुनिया उनका सम्मान करती है, जो खुद का सम्मान करते हैं'- इमरान खान

'दुनिया उनका सम्मान करती है, जो खुद का सम्मान करते हैं'- इमरान खान

इमरान खान के बयान पाकिस्तान की दुनिया में बनी एक छवि को बदलने पर जोर देने के बीच आया। पाकिस्तान की दुनिया के सामने बनी हुई छवि के बारे में बोलते हुए इमरान खान ने कहा, हमारे देश को दुनिया के सामने गलत तरीके से पेश किया गया है। इमरान खान ने कहा, "दुनिया हमेशा उनका ही सम्मान करती है जो खुद का सम्मान करते हैं।" इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानियत को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+