Pics: निकाह के बाद इमरान और रेहम खान की तस्‍वीरें

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान की बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से निकाह की तस्‍वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्‍वीरों के सामने आते ही यह बात भी साबित हो गई है कि इमरान खान आखिरकार एक बार फिर से शौहर बन गए हैं।

imran khan-600

इस बार भी इमरान की दुल्‍हन 20 वर्ष छोटी

खास बात यह है कि इस बार भी उनकी पत्‍नी उनसे उम्र में 20 वर्ष छोटी है। इमरान ने जब जेमिमा गोल्‍डस्मिथ के साथ निकाह किया था तो उस समय भी जेमिमा और उनके बीच 20 वर्ष का अंतर था। उस समय इमरान की उम्र करीब 42 वर्ष थी जो जेमिमा की उम्र करीब 21 वर्ष थी।

रेहम बीबीसी में काम करती थीं और फिलहाल डॉन न्‍यूज नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई हैं। इमरान और रेहम की शादी इमरान के इस्‍लामाबाद स्थित बानी गाला में बने घर में हुई। इमरान खान के निकाह की खबर उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्‍ता इस्‍माइल ने पाक के जियो न्‍यूज चैनल को दी। इस्‍माइल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया जाएगा।

imran khan-650

जेमिमा से बेस्‍ट विशेज लेने लंदन गए थे इमरान

इमरान खान की शादी की खबरें पिछले करीब 20 दिनों से चर्चा में थी। इन खबरों पर इमरान ने कहा था कि उनकी शादी की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। इस पर लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

वहीं शनिवार को वह चुपचाप लंदन के लिए रवाना हो गए और बताया गया कि वह अपनी शादी के लिए अपनी पूर्व पत्‍नी जेमिमा के साथ ही अपने बेटों की बेस्‍ट विशेज भी लेने गए हैं। जेमिमा से इमरान के दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं। सुलेमान की उम्र 18 वर्ष और कासिम की उम्र 15 वर्ष है।

imran khan-450
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+