इमरान खान की पूर्व पत्‍नी रेहम ने ऐसा क्‍या किया कि पाक में मचा बवाल

लाहौर। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के एक पायलट ने लंदन से लाहौर आ रहे एक विमान में क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम को उनके आग्रह पर ‘कुछ मिनट' के लिए कॉकपिट में बैठने की अनुमति दे दी। इससे पायलट के खिलाफ जांच शुरू हो गई है और उसे अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

imran-khan-reham

रेहम खान ने कल पीआईए की उड़ान पीके- 788 में लंदन से लाहौर आने के दौरान कुछ मिनट के लिए कॉकपिट में बैठने का आग्रह किया।

पीआईए के प्रवक्ता दानियाल गिलानी ने कहाा कि पायलट ने रेहम खान के आग्रह पर उन्हें ‘कुछ मिनट' के लिए कॉकपिट में बैठने की अनुमति दे दी जो कानून के खिलाफ है।'

उन्होंने बताया कि रेहम ने कॉकपिट में बैठने की इच्छा व्यक्त की जिसे पायलट नकार नहीं सका।

प्रवक्ता ने कहा, ‘यह पायलट की तरफ से किया गया शिष्टाचार प्रदर्शित होता है लेकिन पीआईए नियमों की अनदेखी नहीं कर सकती।

कानून के तहत अनधिकृत व्यक्ति कॉकपिट में प्रवेश नहीं कर सकता।' गिलानी ने बताया कि पीआईए प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है और पायलट के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+