सेना प्रमुख कयानी की सलाह के बाद पाकिस्‍तान में लगाई गई थी इमरजेंसी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह और राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सेना को देश में लगाई गई इमरजेंसी के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है।

pervez-musharraf-600


उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्तान में इमरजेंसी की घोषणा से पहले उन्होंने उस समय के सेना प्रमुख जनरल परवेज कयानी और तत्कालीन प्रधानमंत्री शौकत अजीज से मशविरा किया था।

मुशर्रफ ने साल 2007 में पाकिस्तान में इमरजेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी लगाने के अपने फैसले के लिए पाकिस्तान के शीर्ष असैनिक और सैन्य नेतृत्व भी जिम्मेदार है।

यह पहली बार है जब मुशर्रफ ने इमरजेंसी के लिए शीर्ष असैनिक और सैन्य नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है।

मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने यह कदम उठाने से पहले सबसे मशविरा किया था। मुशर्रफ 3 नवंबर 2007 को पाकिस्तान में इमरजेंसी की घोषणा संविधान निलंबित करने के सिलसिले में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के संयुक्त जांच दल के सामने दर्ज अपने बयान में पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल परवेज कयानी को प्रधान अपराधी बताया।

मुशर्रफ ने कहा कि 27 नवंबर 2007 को सेना प्रमुख बने कयानी ने इमरजेंसी नहीं हटाई। पूमुशर्रफ ने कहा कि उसे निरस्त नहीं करने वाले जनरल कयानी भी एक प्रधान अपराधी हैं।

मुशर्रफ ने जोर दिया कि उन्होंने इमरजेंसी लगाने से पहले कयानी के साथ ही तत्कालीन प्रधानमंत्री शौकत अजीज समेत वरिष्ठ सैन्य और असैन्य नेतृत्व से मशविरा किया था।

मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने इमरजेंसी लगाने के मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल की सलाह पर कार्रवाई की और इसलिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+