पाकिस्तान: इमरान खान के बयानों पर पहले लगी रोक, थोड़ी देर बाद हटाए गए बैन
इमरान खान के किसी लाइव, रिकॉर्डिंग का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इससे पहले भी इमरान खान से जुड़े कार्यक्रमों पर ऐसा प्रतिबंध लग चुका है। इससे पहले अगस्त महीने में पुलिस अधिकारी और एक महिला मजिस्ट्रेट को धमकी देने के लिए
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने शनिवार को सभी टीवी चैनलों पर पीटीआई प्रमुख इमरान खान के भाषणों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण और पुन: प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दी थी। हालांकि कुछ देर बार सरकार की ओर से इन बैन को हटा दिया गया। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अबसे इमरान खान के किसी लाइव, रिकॉर्डिंग का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इससे पहले भी इमरान खान से जुड़े कार्यक्रमों पर ऐसा प्रतिबंध लग चुका है। इससे पहले अगस्त महीने में पुलिस अधिकारी और एक महिला मजिस्ट्रेट को धमकी देने के लिए इमरान खान के लाइव भाषणों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि इस बार का प्रतिबंध पिछले प्रतिबंध की तुलना में सख्त बताया जा रहा है।

Image: File
इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को इमरान खान द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट से न्यायाधीशों का एक आयोग गठित करने की मांग की। बता दें कि इमरान खान ने अपने ऊपर हमले के एक दिन बाद तीन व्यक्ति प्रधानमंत्री शहबाज, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर पर उनकी हत्या का आरोप लगाया था। इमरान खान ने यह दावा किया कि इन सभी ने मिलकर बंद कमरे में उनकी हत्या की साजिश रची। उन्होंने दावा किया इसका वीडियो भी उनके पास है और अगर उन्हें कुछ होता है तो इसे जारी कर दिया जाएगा।
Pakistan Electronic Media Regulatory Authority (PEMRA) has imposed a ban on all TV channels from broadcasting and rebroadcasting PTI chief Imran Khan’s speeches and press conferences, reports Pakistans Geo News
(File photo) pic.twitter.com/nwlAyDAhzW
— ANI (@ANI) November 5, 2022
इस बीच इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ अदालती अवमानना मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध किया है। इमरान ने अपनी याचिका में कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष मांगा गया जवाब नहीं दे पाएंगे, क्योंकि वह घायल हैं और इलाज करा रहे हैं। इससे पहले इमरान खान के खिलाफ एक अर्जी लाहौर हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। इसमें मांग की गई है कि इमरान खान को पीटीआई के अध्यक्ष पद से हटाया जाए। इस अर्जी पर सुनवाई करने पर लाहौर हाई कोर्ट ने सहमति जताई है।












Click it and Unblock the Notifications