पाक पीएम ने फिर अलापा आजादी का राग, कहा- कश्मीरियों की दुर्दशा पर ध्यान दे दुनिया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि जरूरत है कि दुनिया कश्मीर के लोगों की दुर्दशा का जायजा ले और उनके स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन करें।

nawaz sharif

शरीफ ने यह टिप्पणी पाक अधिकृत कश्मीर के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मद याकूब खान से मुलाकात करने के बाद की। नवाज ने इस बात को दोहराया कि उनकी सरकार कश्मीर के लोगों के आजादी की लड़ाई को पूरी तरह से नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन देगी।

दुनिया दे ध्यान

शरीफ ने कहा कि हाल ही में निहत्थे निर्दोष कश्मीरी लोग, जो अपना सब कुछ त्याग रहे हैं, उन पर जो अत्याचार किए गए हैं, उस पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए।

इस दौरान शरीफ ने निवर्तमान राष्ट्रपति याकूब खान की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान याकूब खान ने बेहतर तरीके से राज्य के मामलों का संचालन किया।

शरीफ ने पीओके में हाल ही में हुए चुनावों पर कहा कि ' चुनावी प्रक्रिया का जारी रहना पीओके में लोकतांत्रिक प्रणाली के मजबूत होने की दिशा में कदम है।'

जीती थी नवाज की पार्टी

बता दें कि जुलाई में ही पाक पीएम शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग नवाज ने पाक अधिकृत कश्मीर में संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है।

इसके बाद शरीफ ने राजा फारुक हैदर को जहां पीओके का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है वहीं मसूद खान को राष्ट्रपति बनाया है। दोनों पीओके के ही निवासी हैं।

यूं तो पीओके के नए राष्ट्रपति शरीफ द्वारा नियुक्त किए गए हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बिना सेना के समर्थन के यह असंभव था।

छा गया है कश्मीर का मुद्दा

गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरान वानी के सेना और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में मारे जाने के बाद से ही भारत और पाक के बीच कश्मीर का मुद्दा छाया हुआ है।

यह मुद्दा तब और भी ज्यादा बढ़ गया था जब पाक पीएम शरीफ ने बुरहान को शहीद बताया था और पाकिस्तान में उसके मारे जाने के विरोध में ब्लैक डे मनाया गया था।

इतना ही अपने स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त दिन पाकिस्तान में चली एक विशेष ट्रेन आजादी एक्सप्रेस पर बुरहान वानी के पोस्टर चिपके हुए थे।

हालांकि सोमवार को पाक विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर एक पत्र सौंपा है जिसमें भारत को कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए न्योता दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+