मिस मार्वल के ‘मेरा पासपोर्ट पाकिस्तानी मगर दिल हिन्दुस्तानी’ डायलॉग पर पाकिस्तान में मचा हंगामा

मिस मार्वल के एक डायलॉग पर पाकिस्तान में विवाद मच गया है। इसमें मिस मार्वल की दादी का किरदार निभा रही समीना अहमद के संवाद की आलोचना कर रहे हैं।

इस्लामाबाद, 04 जुलाईः मिस मार्वल एमसीयू की नवीनतम सीरीज है जो अपने यूनिक कंटेट की वजह से दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है। इस शो में मार्वल ने भारत-पाकिस्तान के बीच विभाजन को छूते हुए कथा में एक अतिरिक्त आयाम जोड़ा है। लोगों ने इस हिस्से की खूब सराहना की है मगर इस बीच इसके एक डायलॉग पर विवाद मच गया है। इसमें मिस मार्वल की दादी का किरदार निभा रही समीना अहमद के संवाद की आलोचना कर रहे हैं।

समीना अहमद का है संवाद

समीना अहमद का है संवाद

पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तानी एक्ट्रेस समीना अहमद के एक डायलॉग से नाखुश हैं। सीरीज की चौथे एपीसोड के एक दृश्य में, दादी-पोती की जोड़ी को विभाजन के बारे में बात करते देखा जा सकता है। इस दौरान दादी का किरदार निभा रही पाकिस्तानी अभिनेत्री समीना कहती है,"मेरा पासपोर्ट पाकिस्तानी है, मेरी जड़ें भारत में हैं। और इस सब के बीच, एक सीमा है। खून और दर्द से भरी एक सीमा है। लोग अपनी पहचान का दावा उस विचार के आधार पर कर रहे हैं जो कुछ पुराने अंग्रेजों के पास था जब वे देश से भाग रहे थे।"

कई यूजर्स कर रहे आलोचना

कई यूजर्स कर रहे आलोचना

कई सोशल मीडिया यूजर्स की डायलॉग की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह संवाद पाकिस्तान के लोगों की भावनाएं आहत करता है। कई लोगों ने इस बयान से आपत्ति जताते हुए कहा कि इस फिल्म के जरिए क्रिएटर्स यह जताना चाहते हैं कि पाकिस्तानी, किसी न किसी रूप से भारतीय हैं, लेकिन यह सरासर गलत है। भारत और पाकिस्तान किसी रूप में समान नहीं है। हमारी जड़ें पाकिस्तान में है, न कि भारत में।

विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

लोगों का यह भी मानना है कि जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की चर्चा हुई, उससे यह सीन लड़खड़ा गया है। यह सीन कई पाकिस्तानी और भारतीय परिवारों की पीड़ा को दर्शाता है जो 1947 के खून से लथपथ प्रवास के कारण पीड़ित थे। विभाजन के लिए भारतीयों ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को दोषी ठहराया, वहीं, पाकिस्तानियों का तर्क है कि बंटवाड़े के लिए पूरी तरह से कांग्रेज जिम्मेदार हैं।

लोकेशन को लेकर भी पाकिस्तानी नाखुश

लोकेशन को लेकर भी पाकिस्तानी नाखुश

पाकिस्तानियों का कहना है कि पंजाब और बंगाल के विभाजन को मुस्लिम लीग ने खारिज कर दिया था। लेकिन चूंकि कांग्रेस की मर्जी थी इसलिए दोनों देशों के बीच विभाजन हुआ। यह एक अपरिवर्तनीय इतिहास का हिस्सा है जिसमें प्रतिस्पर्धी कथन हैं जो एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी नेटिजन्स का कहना है कि इस सीरीज में इस्तेमाल की गई लोकेशन कराची की नहीं हैं, यह बिल्कुल कराची का नहीं लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+