भारत के प्रति प्रेम दिखाना पड़ा भारी, पाकिस्तानी युवक ने घर की दीवार पर लिखा 'हिंदुस्तान जिंदाबाद'
पाकिस्तान में हिंदुस्तान के प्रति अपना प्रेम दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। इस युवक ने अपने घर की दीवार पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' लिखा था, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Recommended Video


इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदुस्तान के प्रति अपना प्रेम दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। इस युवक ने अपने घर की दीवार पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' लिखा था, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा के हरिपुर इलाके के रहने वाले युवक साजिद शाह के घर की दीवार पर रविवार को लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ देखा। खबर मिलने के बाद पुलिस ने युवक पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक युवक पर पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साजिद ने अपने घर की दीवार पर बाहर की तरफ 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' लिखा था। आस-पास के लोगों ने जब ये लिखा हुआ देखा तो उन्होंने साजिद से इसे मिटाने के लिए कहा। लोगों ने उससे कहा कि यह उनके देश के खिलाफ है।
साजिद ने जब पड़ोसियों की बात नहीं सुनी, तो कुछ लोगों ने दीवार की फोटो लेकर पुलिस थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने साजिद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications