'दाऊद इब्राहिम यहां मर गया तो...', पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने खोली पोल, कई सनसनीखेज किए दावे
Dawood Ibrahim News: अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम को लेकर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर कई खबरें तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को गंभीर स्वास्थ्य जटिलता के कारण पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई खबरों में दावा किया गया कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है। कई रिपोर्ट में तो उनके जिंदा रहने और मरने की खबरों को लेकर भी दावा किया गया है।
अब दाऊद इब्राहिम से जुड़े इन सारे दावों पर पाकिस्तानी महिला पत्रकार और यूट्यूबर आरजू काजिमी ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं। पाक पत्रकार आरजू काजिमी ने रविवार देर रात दाऊद इब्राहिम पर एक वीडियो बनाया था, जिसके बाद उसके अस्पताल में भर्ती होने और जहर देने की खबर और तेजी से वायरल हुई थी।

अब पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजिमी ने भारतीय मीडिया चैनल आज तक से बात करते हुए कहा है कि, 'पाकिस्तान दुनियाभर की नजर में अपनी छवि सुधारने के लिए दाऊद इब्राहिम को एलीमिनेट (मार देना) करने की कोशिश कर सकता है। पाकिस्तान पर आईएमएफ हो या फिर वर्ल्ड बैंक सभी से बहुत दबाव बढ़ता जा रहा है...ऐसे में पाक अपनी इमेज को बदलने की कोशिश में दाऊद को एलीमिनेट कर सकता है।'
'पिछले काफी वक्त से पाकिस्तान में टारगेट किलिंग हो रही...'
पाक पत्रकार आरजू काजिमी ने कहा कि, 'पिछले कुछ दिनों में कई बार टारगेट किलिंग हुई है। लेकिन यहां के लोगों ने अब सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि आखिर ऐसे आतंकी संगठनों को चलाने वाले के मुखिया को कब मारा जाएगा। बाकी देशों की तो छोड़िए अब पाकिस्तान का दोस्त चीन भी ये कहने लगा है कि पाक में ऐसे लोगों को नहीं रहना चाहिए। इसलिए ऐसी पूरी संभावना है कि पाकिस्तान खुद ही दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों को अपने रास्ते से हटा दे।'
'पाकिस्तान कभी नहीं मानेगा की दाऊद यहां है...'
आरजू काजिमी ने कहा कि अभी तक पाकिस्तान इस बात को स्वीकार नहीं करता है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में रहता है क्योंकि दाऊद अभी एक भारतीय नागरिक के तौर पर जाना जाता है। पाकिस्तान किसी भी रिस्क से बचने के लिए चीजों को बाहर नहीं आने देना चाहता है। लेकिन ये कई बार पता लग चुका है कि दाऊद पाकिस्तान में है।
आरजू काजिमी ने कहा है कि अगर दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में मारा गया या किसी वजह से उसकी मौत हो गई तो भी पाकिस्तान इसे स्वीकार नहीं करेगा। इससे पाकिस्तान को लेने-देने पड़ जाएंगे, जो पाकिस्तान बिल्कुल अफोर्ड नहीं कर सकता है।
आरजू काजिमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी दाऊद इब्राहिम को लेकर कई दावें किए हैं। अपने वीडियो में भी आरजू काजिमी ने ऐसे ही दावे किए हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि भारतीय मीडिया से उनको कई बार कॉल आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications