Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-पाक रिश्तों पर पाकिस्तानी लड़की की फेसबुक पोस्ट वायरल, एक बार पढ़िए जरूर

नई दिल्ली। भारतीय सेना के पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद दोनों देशों में हालात सामान्य नजर नहीं आ रहे हैं। सीमा पर स्थितियां गंभीर बनी हुई है। ऐसे माहौल में पाकिस्तान की एक लड़की ने फेसबुक पर ऐसी पोस्ट लिखी जो तेजी से वायरल हो रही है।

alizay

इस्लामाबाद की अलीजे जाफर ने लिखी फेसबुक पोस्ट

इस लड़की की ये फेसबुक पोस्ट सर्जिकल स्ट्राइक के आधिकारिक ऐलान के बाद लिखी गई। जिसमें उस लड़की ने भारत और पाकिस्तान के रिश्ते की चर्चा की है।

उसने लिखा है कि पाकिस्तान और भारत, दोनों ही देशों के लोग आपसी शांति चाहते हैं, रिश्तों में सुधार चाहते हैं।

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर लिखी इस पाकिस्तानी लड़की की पोस्ट को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट भी लगातार आ रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते की तुलना तलाकशुदा जोड़े से की

फेसबुक पर पोस्ट लिखकर चर्चा बटोरने वाली ये लड़की पाकिस्तान के इस्लामाबाद की है। इसका नाम अलीजे जाफर है। अलीजे जाफर ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि भारत और पाकिस्तान एक ही मां की संतान हैं।

अलीजे ने लिखा कि ये आपसी प्रतिस्पर्धा में एक दूसरे लड़ते रहते हैं। इसके बाद कुछ समय तक तलाक ले चुके जोड़ों की तरह भी व्यवहार करते हैं। ऐसे जोड़े जो तलाक के बाद इसलिए परेशान रहते हैं कि समझौते के बाद किसका नुकसान ज्यादा हुआ था।

अलीजे जाफर ने लिखा कि दोनों देशों के देखकर लगता है कि विभाजन का दर्द दोनों देशों पर है। लेकिन उनके पास इसका कोई इलाज नजर नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में दोनों देशों को अपने सामर्थ्य के मुताबिक ही इसका हल खोजने की कोशिश करना चाहिए।

पोस्ट पर लगातार आ रहे हैं शेयर और कमेंट

अलीजे जाफर ने फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा कि ये बहुत चौंकाने वाला है कि भारत के साथ एक समानता है। जब अमिताभ बच्चन अस्पताल में होते हैं हम उनीक सेहत के लिए दुआ करते हैं।

वहीं जब रणबीर कपूर की फिल्म हिट होती है तो हम ऋषि कपूर और नीतू पर गर्व करते हैं। हम इस बात से मना नहीं करते हैं कि किशोर-रफी की आवाज जैसा रोमांस किसी और में नहीं है।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में कई बातें लिखी है, लेकिन आखिर में उन्होंने अपनी पोस्ट में यही कहा है कि प्यार से ही इस झगड़े को सुलझाया जा सकता है। कुल मिलाकर प्यार के संदेश से सबकुछ सामान्य हो सकता है। अलीजे जाफर का पूरा पत्र पढ़ने के लिए क्लिक करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+