Live शो में जिसकी मौत की खबर वायरल हो रही थी वो जिंदा है
कल तक जिसकी मौत का वीडियो वायरल हो रहा था आज खबर आ गई है कि वो सही-सलामत है और जिंदा है।
नई दिल्ली। कल हमने आपको सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो दिखाई थी, जिसमें कहा गया था कि लाइव शो के दौरान महिला पत्रकार की मौत हो गई। वीडियो खूब वायरल हुआ, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

कल तक जिसकी मौत का वीडियो वायरल हो रहा था आज खबर आ गई है कि वो सही-सलामत है और जिंदा है। समा न्यूज के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकार इरजा खान अचेत होने की वजह से क्रेन से गिर गई थी। इस वेबसाइट के मुताबिक लाहौर में चल रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पाकिस्तान एहटेस रैली के दौरान इरजा खान लाइव रिपोर्टिग कर रही थी। वो क्रेन के ऊपर चढ़कर अपने दर्शकों तक पल-पल की अपटेड पहुंचा रही थी, लेकिन गर्मी और घुटन की वजह से वो बेहोश हो गई और क्रेन से नीचे गिर गई।
भीड़ में नीचे गिरी इरजा खान की टीम के लोगों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर में और हाथ में चोट आई है, हलांकि घबराने की कोई बात नहीं है। इरजा खान बिल्कुल ठीक है और जल्द ही अपने काम पर लौट जाएगी। वायरल हुए वीडियो में उनकी मौत की बात कही जा रही थी, जो समा चैनल के इस रिपोर्ट के बाद गलत साबित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications